Advertisment

Susheel Gowda Suicide : 30 साल के टीवी एक्टर सुशील गौड़ा ने किया सुसाइड, इंडस्ट्री को लगा झटका

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
Susheel Gowda Suicide : 30 साल के टीवी एक्टर सुशील गौड़ा ने किया सुसाइड,  इंडस्ट्री को लगा झटका

Susheel Gowda Suicide : टीवी अभिनेता सुशील गौड़ा ने की आत्महत्या, सितारे दे रहे श्रद्धांजलि

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद एक और बुरी खबर सामने आई है कि अब टीवी अभिनेता सुशील गौड़ा ने 30 साल की उम्र में फांसी लगाकर आत्महत्या (Susheel Gowda Suicide )कर ली है। हालांकि उन्होंने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल पाया है।

7 जुलाई को किया सुसाइड

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशील गौड़ा ने 7 जुलाई को आत्महत्या (Susheel Gowda Suicide )की। सुशील एक्टर होने के साथ फिटनेस ट्रेनर भी थे। 30 वर्षीय सुशील अपने गृह नगर मंड्या (कनार्टक) में थे। सुशील फिल्म 'सलगा' (Salaga) से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले थे। फिल्म में वो एक पुलिस के रोल में नजर आने वाले थे।

सितारे दे रहे श्रद्धांजलि

Susheel Gowda Suicide : 30 साल के टीवी एक्टर सुशील गौड़ा ने किया सुसाइड,  इंडस्ट्री को लगा झटका

Source - Imbd

फिल्म 'सलगा' में अभिनेता दुनिया विजय लीड रोल में हैं, दुनिया विजय को सुशील की मौत से गहरा सदमा लगा है। उन्होंने फेसबुक पर अपना दुख व्यक्त करते हुए लिखा- जब मैंने उन्हें पहली बार देखा, तो मुझे उनमें हीरो बनने का काबिलियत नज़र आई। फिल्म रिलीज भी नहीं हुई और वो छोड़कर चले गये। जो भी समस्या हो, मगर आत्महत्या कोई इलाज नहीं है। मुझे लगता है कि मौतों का यह सिलसिला इस साल रुकने वाला नहीं है। यह सिर्फ कोरोना वायरस के डर की वजह से नहीं है, बल्कि लोग भरोसा खो रहे हैं। उनके पास काम नहीं है, जिससे ज़िंदगी जीने के लिए पैसा कमा सकें। इस मुश्किल से उबरने के लिए बहुत मजबूत होने की जरुरत है।

सुशील ने सीरियल 'अंतपुरा' में रोमांटिक रोल निभाया था। इस शो में सुशील के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाली अमिता रंगनाथ ने कहा- यकीन नहीं हो रहा कि वो नहीं रहे। इतने मधुर और विनम्र स्वभाव के शख़्स थे, जिसने कभी अपना आपा नहीं खोया। यह जानकर अफसोस हो रहा है कि इतनी जल्दी चले गये। मनोरंजन जगत में कामयाबी हासिल करने के लिए उनके पास काफी टैलेंट था।

निर्देशक अरविंद कौशिक ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि 'बेहद दुखद खबर की जानकारी मिली। सुशील गौड़ा, जो टीवी सीरियल 'अंतपुरा' में लीड रोल में थे, अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

ये भी पढ़ें– प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म प्रभास 20 का फर्स्ट लुक इस दिन होगा रिलीज

Advertisment
Latest Stories