/mayapuri/media/post_banners/643def946ced9eeb00a0ce9fbbb3a761c13fe64b3cc40b3befc82e20d47cedbe.jpg)
बॉलीवुड ऐक्ट्रेस स्वरा भास्कर इनदिनों अपने ब्रेकअप की वजह से खबरों में बनीं हुई हैं। हाल ही में स्वरा भास्कर का बॉयफ्रेंड हिमांशू शर्मा से ब्रेकअप हो गया है। खबरों के मुताबिक, दोनों ने पांच साल बाद ब्रेकअप किया है। बता दें कि स्वरा भास्कर ने हिमांशू संग अपने रिलेशनशिप का ऐलान 2016 में किया था।
स्वरा भास्कर आंनद एल राय की फिल्म 'तनु वेड्स मनु' की शूटिंग के दौरान ही हिमांशू संग रिलेशनशिप में आई थीं। अब खबर है कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। खबर है कि दोनों का सैप्रेशन आपसी सहमति से हुआ है।
पिछले साल स्वरा यूरोपियन टूर पर थीं। इस दौरान उन्हें बॉयफ्रेंड हिमांशू संग एक तस्वीर साझा की थी जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। फोटो शेयर करते हुए स्वरा ने लिखा था कि जब आपकी गर्लफ्रेंड वेकेशन पर जाने की जिद करे और उसके बाद सेल्फी लेने के लिए भी आपको फोर्स करे। इसी के साथ उन्होंने बॉयफ्रेंड हिमांशू शर्मा को टैग भी किया था।
बता दें कि स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कई मुद्दों को लेकर भी वह अपने विचार काफी बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। वक्रफ्रंट की बात करें, तो स्वरा आखिरी बार फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में नजर आई थीं।