अपनी घायल माँ के लिए मुंबई से दिल्ली रवाना हुई स्वरा भास्कर , 1400 किलोमीटर खुद चलाई कार

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
अपनी घायल माँ के लिए मुंबई से दिल्ली रवाना हुई स्वरा भास्कर , 1400 किलोमीटर खुद चलाई कार

मां की चोट के चलते मुंबई से दिल्ली पहुंचीं स्वरा भास्कर, 1400 किलोमीटर का सफर किया तय

कोरोनावायरस की वजह से पिछले 60 दिनों से पूरा देश बंद था। लेकिन इस लॉकडाउन के चौथे चरण में कुछ रियायतें दी गई। इस वजह से लोग इमरजेंसी की स्थिति में यात्रा कर सकते हैं। लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर मुंबई से दिल्ली पहुंच गई हैं। एक्ट्रेस के वहां अचानक पहुंचने की वजह उनकी मां के कंधे में आई चोट है। एक बातचीत में स्वरा भास्कर ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरने की वजह से मां के दाहिने कंधे में चोट आई है और उन्हें उनकी चिंता सता रही थी। इसलिए उन्होंने गृह मंत्रालय से यात्रा की इजाजत ली और सड़क मार्ग से दिल्ली रवाना हो गईं।

दरअसल बीते हफ्ते स्वरा की मम्मी (इरा भास्कर) गिर गई थीं और उनका दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया था। स्वरा ने जैसे ही ये सुना वो अपनी मम्मी की मदद और देखभाल के लिए उनके पास पहुंचना चाहती थीं।

दिल्ली पहुंचने में लगे दो दिन

अपनी घायल माँ के लिए मुंबई से दिल्ली रवाना हुई स्वरा भास्कर , 1400 किलोमीटर खुद चलाई कार

Source - Instagram

ऐसे में स्वरा भास्कर ने मुंबई से दिल्ली तक की करीब 1400 किलोमीटर की जर्नी बाय रोड पूरी की। 2 दिन की यात्रा के बाद वो अपने दिल्ली वाले घर पहुंचीं। स्वरा ने बताया , 'जब मुझे मां के गिरने की खबर मिली तो तुरंत ही मैंने दिल्ली जाने का विचार बनाया। लेकिन लॉकडाउन के कारण यह हो नहीं पा रहा था। फिर जैसे ही नए दिशा-निर्देश आए और आवाजाही की प्रक्रिया शुरू हुई तो मैंने सड़क मार्ग से दिल्ली जाने के लिए आवेदन दिया। यह सफर बहुत लंबा था। इसलिए पहुंचने में दो दिन लगे। हालांकि, यात्रा एकदम सुरक्षित थी।'

किस्मत से मेरी भाभी दिल्ली में ही थी तो मां को मदद मिलती रही। लेकिन दिल्ली न जा पाने की वजह से मैं खुद को बेचैन और गिल्टी महसूस कर रही थी।'

उदयपुर में बिताई रात

अपनी घायल माँ के लिए मुंबई से दिल्ली रवाना हुई स्वरा भास्कर , 1400 किलोमीटर खुद चलाई कार

Source - Idiva

अपनी यात्रा के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने बताया, “ये वाकई मुश्किल था क्योंकि अपनी 3 बिल्लियों, एक छोटे से बिल्ली के बच्चे और अपने पालतू कुत्ते के साथ मुझे 1400 किलोमीटर की यात्रा करनी थी। मुंबई से उदयपुर तक हम 14 घंटे में आए और वहां एक रात बिताई। फिर उदयपुर से 10 घंटे में हम दिल्ली पहुंचे। लेकिन मेरे पेट्स बहुत वेल-मैनर्ड हैं, इसलिए कोई दिक्कत नहीं हुई।”

स्वरा ने बताया कि उन्होंने अपनी इस यात्रा के बारे में पैरेंट्स को नहीं बताया था। वो जानती थीं कि अगर वो बताएंगी तो पैरेंट्स परेशान हो जाएंगे। स्वरा की मम्मी इरा भास्कर JNU में प्रोफेसर हैं।

और पढ़ेंः 10 एक्ट्रेसस जो बॉलीवुड में आकर फेमस तो हुई पर उनका करियर दूर तक न चल सका

Latest Stories