रणवीर के बाजीराव के बाद अजय बनेंगे मराठों के तानाजी..देखिये फिल्म का फर्स्ट लुक

author-image
By Mayapuri Desk
रणवीर के बाजीराव के बाद अजय बनेंगे मराठों के तानाजी..देखिये फिल्म का फर्स्ट लुक
New Update

बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह ने जो मराठी महानायक योद्धा बाजीराव की भूमिका निभाई उसकी झलक दिलों दिमाग से अभी तक नहीं निकल पाई है। क्या खूब मराठी लहज़े को पकड़ा था उन्होंने और अब उनके बाद एक और धमाकेदार एक्टर ऐसे ही एक मराठी योद्धा सूबेदार तानाजी मालुसरे के अवतार में दिखाई देगें और वो होंगे अजय देवगन जी हाँ अजय देवगन अपनी आने वाली अगली फिल्म में 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' में सूबेदार तानाजी मालुसरे की भूमिका में दिखेंगे। तानाजी मालुसरे 17वीं सदी के मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी की सेना में सैन्य नेता थे। जिसका पहला पोस्टर हाल ही में अजय देवगन ने जारी किया था। ओम राउत द्वारा निर्देशित इस फिल्म की पहली झलक में अजय मराठी योद्धा के अवतार में युद्धभूमि में नजर आ रहे हैं। जो की काफी शानदार दिख रहा है। उनके बॉडी पोश्चर से लेकर उनके तलवार पकड़ने का ये अंदाज़ आपको फिल्म के लिए बेक़रार कर देगा। अजय ने पोस्टर जारी करते हुए कहा कि 'तानाजी भारतीय इतिहास के गुमनाम योद्धाओं में से एक हैं। फिल्म में तानाजी अपने राजा छत्रपति शिवाजी, अपनी मिट्टी और लोगों के लिए लड़ते हैं। यह फिल्म 2019 में रिलीज होगी। राउत को 'लोकमान्य : एक युगपुरुष' के निर्देशन के लिए पहचाना जाता है। तो आप भी देखिये इसका फर्स्ट लुक।

#Ajay Devgan
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe