करीना के बेटे तैमूर अली खान के साथ डेट पर जाना चाहती हैयह हॉट एक्ट्रेस

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
करीना के बेटे तैमूर अली खान के साथ डेट पर जाना चाहती हैयह हॉट एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान  हमेशा सुर्खियों में बने रहते है। वह पॉपुलेरिटी में किसी स्टार से कम नहीं है। वह हमेशा अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।

हाल ही में एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने खुलासा किया है कि वह तैमूर के साथ डेट पर जाना चाहती है। दरअसल, बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में जब तापसी से पूछा गया कि वो बॉलीवुड में से किसके साथ डेट पर जाना चाहेंगी? एक्ट्रेस ने कहा- “Hmmm...बॉलीवुड? क्या मैं तैमूर को डेट पर ले जा सकती हूं? केवल तापसी ही नहीं बॉलीवुड के कई स्टार्स तैमूर के फैन हैं। रणवीर सिंह भी तैमूर के साथ काम करना चाहते हैं। करण जौहर के चैट शो में उन्होंने इस बात का खुलासा किया था।

बता दें तापसी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बदला के प्रमोशन में बिजी है। इसमें अमिताभ बच्चन और अमृता सिंह अहम रोल में हैं।। इसे सुजॉय घोष ने डायरेक्ट किया है। शाहरुख खान का प्रोडेक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट्स इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहा है। फिल्म में शाहरुख का कैमियो होने की भी खबरें हैं। फिल्म 8 मार्च को रिलीज हो रही है।

 

Latest Stories