उल्टी टोपी, ट्रांसपेरेंट शर्ट और ब्लू जीन्स पहन डिफरेंट लुक में नजर आए तैमूर

author-image
By Pankaj Namdev
New Update
उल्टी टोपी, ट्रांसपेरेंट शर्ट और ब्लू जीन्स पहन डिफरेंट लुक में नजर आए तैमूर

अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर का बेटा तैमूर अली खान बॉलीवुड का सबसे मशहूर स्टार किड्स है, अगर सही मायने में देखा जाए तो तैमूर अली खान अपने पिता सैफ अली खान से भी ज्यादा फेमस हो चुका है, तैमूर अली खान की तस्वीरों को देखने के लिए लोग तरसते हैं शायद यही वजह है कि फोटोग्राफरों द्वारा भी उन्हें कुछ ज्यादा ही तवज्जो दी जाती है।

बीते सोमवार को तैमूर अली खान अन्य दिनों के मुकाबले एकदम डिफरेंट लुक में नजर आए, इस बार तैमूर अली खान का टपोरी लुक सामने आया है, उन्हें देखकर ऐसा लगा जैसे वह फोटोग्राफर्स के लिए ही तैयार होकर आए हैं।

तस्वीरों में आप देख सकते हैं तैमूर अली खान ने उल्टी टोपी, व्हाइट कलर की ट्रांसपेरेंट शर्ट और ब्लू जीन्स पहन रखी थी, आपको यह जानकर थोड़ी हैरानी हो सकती है कि कार से उतरते ही तैमूर की नजरें सिर्फ फोटोग्राफर्स पर ही थीं तैमूर अली खान अपने इस टपोरी लुक के साथ भी काफी क्यूट नजर आ रहे हैं।

Latest Stories