Kareena Kapoor Instagram / करीना के इंस्टा पर तैमूर की मासूमियत देख फिदा हो जाएंगे आप...

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
Kareena Kapoor Instagram / करीना के इंस्टा पर तैमूर की मासूमियत देख फिदा हो जाएंगे आप...

चर्चाओं में है करीना कपूर खान का इंस्टाग्राम अकाउंट(Kareena Kapoor Instagram)

करीना कपूर खान हो या फिर उनके लाडले तैमूर अली खान.... दोनों ही किसी परिचय के मोहताज नहीं है। बल्कि कई बार तो ऐसा लगता है कि करीना और सैफ से ज्यादा बड़े सेलेब्रिटी अब उनके बेटे तैमूर बन चुके हैं। वहीं आज तैमूर ने मॉम करीना कपूर के इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू कर लिया है। करीना ने अपने इंस्टाग्राम(Kareena Kapoor  Instagram) पर दूसरी तस्वीर तैमूर की शेयर की है जिसमें वो बेहद ही क्यूट लग रहे हैं।

करीना ने हाल ही में इंस्टाग्राम(Kareena Kapoor  Instagram)  ज्वाइन किया है और बीते दो दिनो से इसे लेकर करीना सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वहीं आज उन्होने इंस्टा अकाउंट पर दूसरी फोटो शेयर की है जिसमें वो तैमूर को गोद में लिए नज़र आ रही हैं। तैमूर इस तस्वीर में बेहद ही प्यारे और मासूम लग रहे हैं। बेबो ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक इमोशनल कैप्शन भी लिख है।

करीना ने लिखा – ‘इकलौता शख्स जिसे मैं अपना फ्रेम चुराने की इजाज़त दे सकती हूं।’ दरअसल इस फोटो में करीना का फेस तैमूर ने कवर कर लिया है जिससे करीना साफ नज़र नहीं आ रही हैं।

6 मार्च को ही करीना ने किया है इंस्टाग्राम पर डेब्यू

Kareena Kapoor Instagram / करीना के इंस्टा पर तैमूर की मासूमियत देख फिदा हो जाएंगे आप...

Source - Instagram

आपको बता दें कि बीते शुक्रवार यानि कि 6 मार्च को ही करीना कपूर खान ने इंस्ट्राग्राम पर डेब्यू(Kareena Kapoor Instagram)  किया है। करीना ने अपनी एक दमदार फोटो शेयर कर कहा था Hello Instagram. करीना को इंस्टाग्राम पर आए देर नहीं हुई कि उनके 1 मिलियन से ज्यादा फोलोअर्स भी हो गए हैं। वहीं अब करीना ने अपने जिगर के टुकड़े की फोटो शेयर की है।

पैपराज़ी के भी फेवरेट हैं तैमूर

Kareena Kapoor Instagram / करीना के इंस्टा पर तैमूर की मासूमियत देख फिदा हो जाएंगे आप...

Source - Bollywood Life

तैमूर अली खान वो पहले स्टार किड हैं जो पैपराज़ी के भी फेवरेट हैं। तैमूर की हर हरकत को अपने कैमरे में कैद करने के लिए फोटोग्राफर्स उत्सुक रहते हैं। और किसी बड़े स्टार की तरह ही तैमूर की अपनी फैन फोलोइंग भी अभी से बन चुकी है। लोग तैमूर की वीडियो को शौक से देखते हैं। वहीं इस स्टारकिड की प्रसिद्धि का अंदाज़ा इसी बात से लगाय जा सकता है कि इनसे मिलती जुलती डॉल तक मार्केट में आ चुकी है। हाल ही में तैमूर की पैपराज़ी को ए भाई लोग बोलेन वाली वीडियो भी खूब वायरल हो रही है। खैर, अब तैमूर अपनी वीडियो को लेकर हो या फिर करीना अपने इंस्टाग्राम(Kareena Kapoor Instagram)  को लेकर मां और बेटे दोनों की ख़बरों में ज़रूर बने हैं।

और पढ़ेंः तैमूर अली खान के रोने पर पापा सैफ अली खान ने कराया चुप, देखें वीडियो!

Latest Stories