तैमूर को मेकअप में नहीं पसंद मम्मी करीना, सैफ बोले- तैमूर और मेरे विचार काफी मिलते है

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
तैमूर को मेकअप में नहीं पसंद मम्मी करीना, सैफ बोले- तैमूर और मेरे विचार काफी मिलते है

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना के बेटे तैमूर अली खान अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में बने रहते है। फऐंस को उनका क्यूट  और मस्ती भरा अंदाज बेहद पसंद है। वहीं सैफ और करीना भी कई बार तैमूर की बाते मीडिया से शेयर करते रहते है।

हाल ही में एक बार फिर सैफ ने मीडिया को तैमूर की ना पसंद के बारे में बताया। दरअसल सैफ ने एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में बताया कि-तैमूर पिछले कुछ साल से उनके बदलते लुक पर कैसे रिएक्ट करता है। सैफ ने कहा- तैमूर मेरे बदले हुए लुक पर कोई रिएक्शन नहीं देता है। सैफ ने बताते हुए कहा की मैं नवदीप सिंह की अगली फिल्म में नागा साधु का रोल कर रहा हूं। वहीं शूटिंग के वक्त तैमूर भी मेरे साथ सेट में आया करता था। ऐसे में उसने मुझे चोटी और दाढ़ी में देखा है। लेकिन तैमूर को अपनी मां करीना कपूर को मेकअप में देखना पसंद नहीं है। हालांकि, मेरे केस में तैमूर को कोई फर्क नहीं पड़ता है। इससे यह ही बात साबित होती है कि तैमूर और मेरे विचार काफी मिलते है।

बता दें की सैफ ने वेब सीरीज की शूटिंग शुरू कर दी है। यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा होगी। इसकी कहानी 1780 के दशक में सेट होगी। वहीं, करीना कपूर इस साल गुड न्यूज में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार हैं।

Latest Stories