मालदीव में मम्मी-पापा के साथ छुट्टियां मना रहे हैं छोटे नवाब तैमूर, देखें खास तस्वीरें

author-image
By Sangya Singh
New Update
मालदीव में मम्मी-पापा के साथ छुट्टियां मना रहे हैं छोटे नवाब तैमूर, देखें खास तस्वीरें

बॉलीवुड ऐक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर के लाडले तैमूर अली खान वैसे तो हमेशा ही सुर्खियों में छाए रहते हैं। जब भी वो मीडिया के सामने आते हैं तो उन्हें लेकर कोई न कोई खबर बन ही जाती है। लेकिन इस बार उनके खबरों में आने की वजह कुछ खास ही। दरअसल, इन दिनों तैमूर अपने मम्मी पापा के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं।

इस वेकेशन पर उनके साथ सिर्फ उनके मम्मी पापा ही नहीं बल्कि उनकी बुआ सोहा अली खान की फैमिली भी साथ ही गई है। सभी मिलकर खूब मस्ती कर रहे हैं। उनके वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

छुट्टियों पर गए तैमूर वहां जाकर भी पढ़ाई लिखाई कर रहे हैं। वह अपनी बहन इनाया के साथ मन लगाकर पेंटिंग कर रहा है।

पूल में भी फुल मस्ती के मूड में दिख रहा है तैमूर। सैफ ने भले ही उन्हें गोद में उठा लिया हो, लेकिन उनकी आंखों में वो एक्साइटमेंट है कि छोड़ दिया जाए तो पूल में तबाही ला देंगे।

अब तैमूर जहां क्यूटनेस की हदें पार किए बैठे हैं। वहीं उनकी मम्मी करीना कपूर अपने हॉट लुक से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

करीना भी बिकिनी में बेहद सेक्सी और हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं।

Latest Stories