/mayapuri/media/post_banners/83ca9ae1acc6d5d75ecfad9ae1c2c24b05b2e157bfb742abde3dbbc39a63710f.jpg)
बॉलीवुड के सबसे फेमस स्टारकिड यानी सैफ अली खान और करीना कपूर खान के लाडले तैमूर अली खान अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। आए दिन उनकी क्यूट फोटोज और उनकी क्यूट हरकतें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अक बार फिर से तैमूर अली खान का एक बेहद क्यूट सा वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने मामा के साथ मस्ती से खेलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में तैमूर अपने मामा आदर जैन के साथ खिलौने से खेलते नजर आ रहे हैं।
मुंबई में इन दिनों गणेशोत्सव की धूम है। ऐसे में करीना कपूर खान गणेश पूजा में हिस्सा लेने के लिए अपनी बुआ रीमा जैन के घर पहुंची। इस दौरान बेटे तैमूर भी उनके साथ थे। आदर जैन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में मामा आदर और भांजा तैमूर दिख रहे हैं। तो दूसरी तस्वीर में करीना कपूर खान, बुआ रीमा जैन और तैमूर सहित परिवार के अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर तैमूर और आदर के कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। जिसमें आदर भांजे तैमूर को एक बॉल जैसे खिलौने खेलते हुए दिख रहे हैं।