
बॉलीवुड के फेस स्टारकिड यानी करीना कपूर और सैफ अली खान के लाडले और छोटे नवाब यानी तैमूर अली खान की क्यूट और प्यारी फोटो आए दिन वायरल होती रहती हैं। अब एक बार फिर से तैमूर अली खान की लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन फोटोज में तैमूर हार्स राइडिंग करते नज़र आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर मौजूद तस्वीरों में तैमूर खूब मस्ती के मूड में हैं और काफी खुश नजर आ रहे हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/42dd1f40b4306a82a47e65f965fc779f9ba061d157383c09cd5742c1569ef26d.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/9bb14e475ffcc48e6c548e4e8028c4ede5e27ab5d7d010771757006a6fbb6ba6.jpg)
इन फोटोज में तैमूर अली खान ने ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहनी हुई हैं। टीशर्ट के पीछे तैमूर अंग्रेजी में लिखा हुआ है। आपको बता दें, कि मुंबई के बांद्रा में रविवार वीकेंड पर तैमूर हॉर्स राइडिंग के लिए निकले। तैमूर की ये नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। जिसमें वह काफी खुश और मस्ती करते दिख रहे हैं। आपको बता दें, ये फोटो इंस्टाग्राम पर तैमूर हैशटैग पर मौजूद हैं। इन सभी तस्वीरों पर हजारों लाइक और कमेंट्स हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/75b28e741576a08d561efbcebdc2dad3770507225bce0e62f9faaf4249f19477.jpeg)
/mayapuri/media/post_attachments/c802cc82bf62a44627dc0ae155ee6a1ed073384dd979734edf21bcd3ecd70436.jpg)
आपको बता दें, कि तैमूर का जन्मदिन भी आने वाला है। 20 दिसंबर 2016 को जन्मे तैमूर कुछ दिनों बाद पूरे दो साल के हो जाएंगे। फैंस को अभी से तैमूर की बर्थडे पार्टी का बेसब्री से इंतजार है। करीना कपूर व सैफ अली खान को नहीं पसंद कि तैमूर हर वक्त मीडिया में छाये रहें। वे चाहते हैं कि तैमूर सामान्य बच्चों की तरह जिंदगी जिए और अपने कल्चर को सीखे।
/mayapuri/media/post_attachments/1f6fea8bb6e71acb9fc6e5ca4938d18d46136ffc873e77a63333d3dc08ab3352.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/9eeea79a315409c0d01f4b5a9d7dc7925e200ab654d351feba011a65b1b954e5.jpg)
 Follow Us
 Follow Us
                /mayapuri/media/media_files/2025/10/17/cover-2663-2025-10-17-18-54-17.png)