/mayapuri/media/post_banners/7144410b03803c15af6b1b14958b9697f6f4e2f84ec17e4dffa2ecc0554383ef.jpg)
करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान बॉलीवुड में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्टार किड हैं। ऐसे में उनकी कोई भी फोटो या वीडियो सामने आते ही वायरल होने लगती है। इन दिनों तैमूर अपने मम्मी-पापा के साथ लंदन में हैं। लंदन में अपनी बहन इनाया खेमू के संग मस्ती करते भी स्पॉट किए जा रहे हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/2b8882a7f2dfb4961d3ae1cb10c58bad6366ee9ca41f183e54e559faf7fc8ebd.jpg)
आपको बता दें कि करीना कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं, सैफ अली खान अपनी आगामी फिल्म ‘जवानी जानेमन’ की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। सैफ अली खान के साथ इस फिल्म में तब्बू भी एक मुख्य किरदार में नजर आएंगी।
/mayapuri/media/post_attachments/055a668689b4ace7580fe12adf93cd96fd251e9d3d520c0cf5c52601acc73a05.jpg)
लंदन में छुट्टियां एंजॉय करने के लिए सोहा अली खान और कुणाल खेमू भी गए हुए हैं। ऐसे में तैमूर अपनी बहन इनाया के साथ मस्ती करते स्पॉट किए जा चुके हैं। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थीं।
/mayapuri/media/post_attachments/d5449be56d0f89e6af7b9b16887c16ff22d28cb31f8b1a010c2f6e633bc972d7.jpg)
अब हाल ही में सोशल मीडिया पर तैमूर की लेटेस्ट फोटो सामने आई हैं। इसमें तैमूर पूल पार्टी करते नजर आ रहे हैं। तैमूर शर्टलेस नजर आ रहे हैं। तैमूर जहां एक ओर पूल में पार्टी कर रहे हैं वहीं करीना कपूर उनकी देखभाल के लिए पास खड़ी नजर आ रही हैं। तैमूर की नैनी भी पूल में ही नजर आ रही हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/486ae9f6cd92e659aba056339f5df8f7479708aac4dbd9c762d41b856198ad0e.jpg)
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/11/07/cover-2666-2025-11-07-21-07-03.png)