Advertisment

Pics: साउथ अफ्रीका में घुड़सवारी करते नज़र आए तैमूर अली खान, स्टाइलिश अंदाज में दिखे छोटे नवाब

author-image
By Sangya Singh
New Update
Pics: साउथ अफ्रीका में घुड़सवारी करते नज़र आए तैमूर अली खान, स्टाइलिश अंदाज में दिखे छोटे नवाब

बॉलीवुड के सबसे क्‍यूट स्‍टारकिड यानि तैमूर अली खान अब दो साल के हो गए हैं। हाल ही में उन्‍होंने मम्मी-पापा के साथ अपना दूसरा जन्‍मदिन साउथ अफ्रीका में सेलिब्रेट किया। जिसकी तस्‍वीरें सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुईं थी। हाल ही में उनकी एक तस्‍वीर सामने आई है जिसे देखकर आप उनके स्‍टाइल स्‍टेटमेंट के दीवाने हो जाएंगे।

Advertisment

इस वायरल हो रही तस्‍वीर में आप देख सकते हैं कि तैमूर मां करीना के साथ रेड टी-शर्ट में गॉगल्स लगाए बेहद क्‍यूट लग रहे हैं। क्‍यूटनेस के साथ तैमूर का स्‍टाइल स्‍टेटमेंट भी अब आपको दीवाना बना देगा। पटौदी खानदान के छोटे नवाब का पहला बर्थडे पटौदी हाउस में ही मनाया गया था। लेकिन इस बार उनका जन्मदिन साउथ अफ्रीका में मनाया गया।

तैमूर ने गुरुवार को ही अपना दूसरा बर्थडे सेलिब्रेट किया है। केक कट करते हुए उनकी ये फोटो काफी वायरल हुई। बता दें कि कुछ दिनों पहले याहू ने खबरों में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले भारतीय पर्सनैलिटी की लिस्ट निकाली है। इस लिस्ट में 2 साल के तैमूर भी शामिल हैं। तैमूर इस लिस्ट में 10वें नंबर पर है।

वहीं तैमूर अली खान की बात करें तो छोटे नवाब की पॉपुलरिटी बॉलीवुड के किसी स्टार एक्टर से कम नही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कुछ समय पहले केरल की एक खिलौना बनाने वाली कंपनी ने तैमूर के नाम का खिलौना मार्केट में उतारा है। वहीं खबरें यह भी हैं कि मधुर भंडारकर जल्‍द ही तैमूर नाम से एक फिल्‍म बनाने वाले हैं।

Advertisment
Latest Stories