क्यूट तैमूर का प्री बर्थडे सेलिब्रेशन, पार्टी में पहुंचे छोटे नवाब के कई फ्रेंड्स, देखें फोटोज़

author-image
By Sangya Singh
New Update
क्यूट तैमूर का प्री बर्थडे सेलिब्रेशन, पार्टी में पहुंचे छोटे नवाब के कई फ्रेंड्स, देखें फोटोज़

सैफ अली खान और करीना कपूर के लाडले तैमूर अली खान 20 नवंबर को दो साल के हो जाएंगे। लेकिन छोटे नवाब का बर्थडे सेलिब्रेशन बर्थडे के लगभग दो हफ्ते पहले ही शुरू हो गया है। जी हां, सैफ-करीना ने बेटे तैमूर के लिए प्री बर्थडे पार्टी रखी। तैमूर के इस प्री बर्थडे सेलिब्रेशन में कई स्टार किड्स शामिल हुए। तैमूर के बर्थडे में फैमिली से मौसी करिश्मा कपूर, नानी बबिता, नाना रणधीर कपूर, बुआ सोहा अली खान, फूफा कुणाल खेमू, बहन ईयाना, समायरा और भाई कियान भी पहुंचे।

तैमूर के प्ले स्कूल से उनकी दोस्त रणविजय सिंह की बेटी कायनात सिंह, तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य भी पहुंचे। इसके अलावा सोहेल खान के बेटे योहान, अमृता अरोड़ा के बेटे रायन और अजान भी पार्टी में शामिल हुए। हालांकि, तैमूर के बेस्ट फ्रेंड्स यश और रूही इस पार्टी में नज़र नहीं आए। वहीं, इस पार्टी की खास बात थी तैमूर को मिलने वाले गिफ्ट्स। गिफ्ट में तैमूर को येलो कलर की लैंबोर्गिनी टॉय कार मिली। तैमूर को मिलने वाले एक गिफ्ट में लिखा है- पैपराजी (फोटोग्राफर्स) से परेशान हो गया हूं। इसके साथ तैमूर के लिए बेड, टॉय का एक सेट रखा है।

खबरों के मुताबिक, तैमूर का दूसरा बर्थडे साउथ अफ्रीका में सेलिब्रेट किया जाएगा। करीना काम की वजह से साउथ अफ्रीका में ही हैं। सैफ और तैमूर भी कुछ दिनों में साउथ अफ्रीका जाएंगे। आपको बता दें, छोटे नवाब तैमूर पॉपुलैरिटी के मामले में पीएम नरेंद्र मोदी को भी टक्कर दे रहे हैं।  याहू द्वारा जारी लिस्ट की गई सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले भारतीय पर्सनैलिटी की लिस्‍ट में दो साल के तैमूर अली खान 10वें पायदान पर हैं। लिस्ट में पीएम मोदी पहले नंबर पर हैं।

Latest Stories