
सैफ़ अली ख़ान और करीना के लाडले तैमूर की पॉप्युलैरिटी बहुत तेजी से बढ़ती ही जा रही है। यहां तक की तैमूर की पॉप्युलैरिटी ने सैफ-करीना को भी पीछे छोड़ दिया है। हर रोज़ तैमूर अपनी क्यूटनेस की वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। फिर से तैमूर की कुछ क्यूट तस्वीरें सामने आई हैं। आज करीना अपने बेटे तैमूर को लेकर उन्हें स्कूल छोड़ने पहुंची।
/mayapuri/media/post_attachments/87709b4d0214a4d16daf685ce3e2e8b9ebcf04c6309170ac15f0e3116434980e.jpg)
इस दौरान कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तैमूर के अलावा इन तस्वीरों में खुच और भी है जो देखकर आप हैरान हो जाएंगे। तैमूर अभी दो साल के होने वाले हैं और अभी से उन्होंने मीडिया को देखकर पोज़ देना शुरु कर दिया है। आप खुद देखिए कैसे तैमूर फोटोग्राफरों को हाथ हिलाकर हाय कर रहे हैं!
/mayapuri/media/post_attachments/58a5f4a7dc07057405e8d08317de01867f41e19d78043b08f243121bf0c839f0.jpg)
दरअसल सैफ़ ने मीडिया से एक बातचीत में बताया था कि अब तैमूर ज़्यादातर फोटोग्राफरों को पहचानने लगा है जो उनकी तस्वीरें लेने की कोशिशों में लगे रहते हैं। शायद यही वजह है कि तैमूर मीडिया के सामने आते ही खुद पोज़ देना सीख गए हैं। स्कूल जाने के दौरान तैमूर के साथ करीना और तैमूर की नैनी भी नज़र आईं।
/mayapuri/media/post_attachments/744c1e981d1da9b41dd8a9cb3f6ee4553a1c1609f810fbff4dcf49385908d41d.jpg)
आपको बता दें कि ये नैनी तैमूर के जन्म के समय से ही उनके साथ हैं और उनका ध्यान रख रही हैं। इस तस्वीर में भी तैमूर बेहद क्यूट लग रहे हैं। आप देख सकते हैं तैमूर के की नैनी के हाथ में एक स्कूल बैग है। स्कूल बैग का कलर तैमूर के ड्रेस से भी मैच कर रहा है। आप गौर से इन तस्वीरों को देखें तो आप देख सकते हैं कि तैमूर के स्कूल के बैग पर भी उनका नाम लिखा हुआ है- तैमूर। बैग के ऊपर स्माइल करता हुआ एक टैडी है और उसके ठीक नीचे तैमूर लिखा हुआ है।
इससे पहले भी तैमूर की कई तस्वीरें अलग-अलग अंदाज़ में मीडिया के सामने आती रही हैं जिनमें तैमूर के कपड़े पर भी उनका नाम लिखा हुआ दिखा था। लेकिन, अब तो तैमूर को उनके नाम का बैग भी मिल गया है। अब तो आपको भी अंदाजा लग ही गया होगा कि वाकई तैमूर के स्टारडम का कोई मुकाबला नहीं है।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/03/cover-2661-2025-10-03-18-55-14.png)