/mayapuri/media/post_banners/7a57a5233c1a02b7c505fb6eb086ce4a99f733562560db28987003e3a68d1987.jpg)
तैमूर अली खान के लिए उनके जन्मदिन का पूरा महीना हॉलीडे की तरह रहा है। सबसे पहले वो अपना जन्मदिन मनाने के लिए अपनी दिल्ली की पुश्तैनी हवेली आये थे। जहां उन्होंने खूब सारी मस्ती की। इसके बाद वो क्रिसमस की पार्टी के लिए मुंबई गए, जहां उन्होंने अपने मामाओं के साथ खूब धमाल मचाया और अब वो नए साल का जश्न मनाने के लिए अपने मम्मी-पापा के साथ यूरोप निकल गए हैं।
पहली बार तैमूर अली खान ने बर्फीली वादियों का लुत्फ उठा रहे
जैसा कि हमने आपको कुछ समय पहले यह जानकारी दी थी कि करीना कपूर खान और सैफ अली खान नए साल का जश्न यूरोप में मनायेंगे, जहां उनके साथ तैमूर भी होंगे। आज हम बताना चाहेंगे कि पटौदी खानदान ने न्यू-ईयर का जश्न मनाना शुरु भी कर दिया है। जिस बात की गवाह यह ताजा तस्वीर है। इस तस्वीर में सैफ अली खान और करीना कपूरी खान अपने नन्हें नवाब के साथ खड़े दिख रहे हैं। यह पहला मौका है जब तैमूर अली खान बर्फीली वादियों का लुत्फ उठा रहे हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/c61ff85c6e22a84e1cf5fc7cd2ee3aa51194fd91bc3b0b5828a0c9f5701ce252.jpg)
 Follow Us
 Follow Us
                /mayapuri/media/media_files/2025/10/24/cover-2664-2025-10-24-21-48-39.png)