तमिल अभिनेता विवेक की हार्ट अटैक से हुई मौत By Pragati Raj 16 Apr 2021 | एडिट 16 Apr 2021 22:00 IST in ताजा खबर New Update तमिल अभिनेता विवेक का शनिवार सुबह चेन्नई में निधन हो गया। शुक्रवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। कथित तौर पर, चेन्नई के एक अस्पताल में सुबह 4:45 बजे उनका निधन हो गया। डॉक्टरों के अनुसार, अभिनेता LAD (बाएं पूर्वकाल अवरोही धमनी) में 100% ब्लॉकेज थी जिसके कारण उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए, अभिनेता गौतम कार्तिक ने ट्वीट किया, 'विश्वास नहीं हो रहा की वो नहीं रहें। उन्होंने हमें हँसाया, उन्होंने अपने प्रदर्शन के माध्यम से हमें शिक्षित किया, उन्होंने इस दुनिया की परवाह की और हमें यह सिखाने की कैसे मदद करना चाहिए।' आप जैसा कोई और नहीं हो सकता सर। हम आपको याद करेंगे।' अभिनेता-कॉमेडियन और पद्म श्री पुरस्कार विजेता विवेक ने 220 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। शुक्रवार को यह बताया गया कि विवेक गंभीर स्थिति में थे और 'कार्डियोजेनिक शॉक के साथ तीव्र कोरोनरी सिंड्रोम' के बाद उसे एक्सट्रॉकोर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन (ECMO) में ले जाया गया। #Heart Attack #tamil actor #विवेक हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें अब सदस्यता लें यह भी पढ़ें Latest Stories Read the Next Article