Advertisment

रजनीकांत के साथ कई फिल्में कर चुके तमिल सिनेमा के दिग्गज जे महेंद्रन का निधन

author-image
By Sangya Singh
New Update
रजनीकांत के साथ कई फिल्में कर चुके तमिल सिनेमा के दिग्गज जे महेंद्रन का निधन

भारत के दिग्गज निर्देशकों में शुमार किए जाने वाले तमिल सेनिमा के दिग्गज के महान फिल्मकार जे महेंद्रन का चेन्नई में सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र 79 साल थी। शाम 5 बजे जे महेंद्रन का अंतिम संस्कार किया गया। महेंद्रन ने तमिल सिनेमा के लिए कई महत्वपूर्ण फिल्मों के लिए लेखन निर्देशन का काम किया।

Advertisment

महेंद्रन पिछले कुछ समय से बीमार थे। चेन्नई के अपोलो अस्पताल में उनका इलाज भी चल रहा था। सोमवार की रात उन्हें घर लेकर जाया गया, जहां उनका निधन हुआ। उनके निधन की खबर बेटे जॉन महेंद्रन ने ट्वीट के जरिए साझा की। जॉन महेंद्रन भी निर्देशक हैं।

जे महेंद्रन का जन्म 1939 में हुआ था। महेंद्रन के फ़िल्मी करियर की शुरुआत लेखन से हुई। नाम मोवार फिल्म का लेखन महेंद्रन का सिनेमा में पहला कदम था। महेंद्रन तमिल सिनेमा को व्यापार के नजरिए से नहीं देखते थे। निर्देशक के तौर पर मुल्लुम मलरुम महेंद्रन की डेब्यू फिल्म थी।

खबरों के मुताबिक़, 1978 में आई मुल्लुम मलरुम को समीक्षकों ने काफी सराहा था। इसमें रजनीकांत, जय लक्ष्मी और शोभा जैसे सितारों ने काम किया था। कहा जाता है कि ये फिल्म रजनीकांत के करियर में टर्निंग पॉइंट साबित हुई। कहा यह भी जाता है कि रजनीकांत के सुपरस्टार बनने में इस फिल्म का बहुत बड़ा योगदान था।