'Adipurush' का टीजर जारी By Harmeet Mayapuri 03 Oct 2022 | एडिट 03 Oct 2022 12:40 IST in ताजा खबर New Update टी सीरीज और रेट्रोफाइल्स द्वारा निर्मित बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आदिपुरुष' का टीजर, 2 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के शहर अयोध्या की पवित्र भूमि में सरयू नदी के किनारे जारी किया गया। इस कार्यक्रम में एक्टर प्रभास और कृति सेनन के साथ फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत और प्रोड्यूसर भूषण कुमार भी मौजूद थे। ओम राउत द्वारा निर्देशित यह फिल्म रामायण के महाकाव्य पर आधारित है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाती है। इस फिल्म में प्रभास, कृति सेनन के अलावा सैफ अली खान और सनी सिंह भी नजर आएंगे। 'आदिपुरुष' तमिल, मलयालम और कन्नड़ में डब किए गए संस्करणों के साथ हिंदी और तेलुगु में 12 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। :// फ़िल्म अदिपुरुष के समारोह को भव्य एवं यादगार बनाने में मानो किसी तरह का कोई कसर नहीं छोड़ा गया है। फिल्म का 50 फिट पोस्टर और टीजर को सरयू नदी के किनारे लॉन्च किया गया, सरयू नदी एक ऐसी नदी है जिसे बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इसने न केवल भगवान राम के जन्म को देखा है, बल्कि यह भी माना जाता है कि सर्वोच्च भगवान विष्णु के सातवें अवतार के रूप में सभी कार्यों को पूरा करने के बाद, भगवान श्री राम सरयू नदी की गहराई में अपने आप को विलीन कर लिया था #Adipurush #Teaser Adipurush हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें अब सदस्यता लें यह भी पढ़ें Latest Stories Read the Next Article