जानिए 10 ऐसी बॉलीवुड हस्तियों के बारे में जो अपने बयानों की वजह से विवादों में आए

author-image
By Hasmine saifi
New Update
जानिए 10 ऐसी बॉलीवुड हस्तियों के बारे में जो अपने बयानों की वजह से विवादों में आए

बॉलीवुड की सभी हस्तियां अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। मगर कभी ऐसा भी होता है कि इनके द्वारा दिए गए बयानों के कारण हस्तियों को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। आइए जानें ऐसे ही 10 फिल्मी सितारों के बारे में जो अपने दिए गए बयानों के द्वारा विवादों से घिरे।

1. विशाल ददलानी

जानिए 10 ऐसी बॉलीवुड हस्तियों के बारे में जो अपने बयानों की वजह से विवादों में आए

मशहूर संगीतकार विशाल ददलानी अयोध्या मामले के फैसले पर अपने दिए गए बयान से विवादों में फंस गए थे। दरअसल, विशाल ने अयोध्या केस का फैसला सुनाने वाले पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई पर अपना आपत्तिजनक बयान दिया था। इसी के चलते उन्होंने सोशल मीडिया चैनल  'ट्विटर' पर पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई  पर एक पोस्ट लिखा और एक लेख भी शेयर किया था। इसी बयान के चलते विशाल ददलानी को काफी ट्रोल होना पड़ा था।

2. नवजोत सिंह सिद्धू

जानिए 10 ऐसी बॉलीवुड हस्तियों के बारे में जो अपने बयानों की वजह से विवादों में आए

सोशल मीडिया पर नवजोत सिंह सिद्धू हमेशा अपने कहे हुए बयानों और बातों को लेकर लोगों के बीच सुर्खियों में बने रहते है। जैसा कि आप जानते है कि भारतीय विंग कमांडर 'अभिनंदन वर्धमान' की पाकिस्तान से रिहाई हुई थी, तब नवजोत ने अपनी खुशी को जाहिर करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को शुक्रिया कहा था। सोशल मीडिया पर सिद्धू ने  इमरान खान के लिए यह ट्वीट लिखा था कि, 'इमरान खान, हर अच्छा काम अपने आप रास्ता बना लेता है। आपका यह नेक काम एक अरब लोगों को खुशी देगा। पूरा देश खुश है। मुझे अभिनंदन के माता-पिता और करीबियों के लिए बेहद खुशी है।' लोगों के बीच सिद्धू का यह बयान विवादों का विषय बना था।

?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1101095492149264385&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fphoto-gallery%2Fentertainment%2Fbollywood%2Fnavjot-singh-sidhu-kamal-khan-sonam-kapoor-mallika-dua-trolled-after-controversial-statement

3.सोनम कपूर

जानिए 10 ऐसी बॉलीवुड हस्तियों के बारे में जो अपने बयानों की वजह से विवादों में आएअभिनेत्री सोनम कपूर सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती है। इसी के चलते सोशल मीडिया पर उनके द्वारा 'Humans of Hindutva' के नाम पर फेसबुक पेज की स्टोरी शेयर करना लोगों के बीच विवादित विषय बन गया। इसी के चलते सोनम को काफी ट्रोल किया गया था। सोनम के इस पोस्ट के बाद अभिनेत्री लोगों को द्वारा हिन्दू और राष्ट्र विरोधी बताया गया था।

4.मल्लिका दुआ

जानिए 10 ऐसी बॉलीवुड हस्तियों के बारे में जो अपने बयानों की वजह से विवादों में आए

अभिनेत्री और कॉमेडियन मल्लिका दुआ सोशल मीडिया पर अपने द्वारा दिए गए एक बेहूदा बयान को लेकर बेहद ट्रोल हुई थी। मल्लिका ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ के जवानों पर बयान दिया था। उनके द्वारा कहा हुआ बयान यह था, 'लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि हमारे लोग शहीद हुए है, आज लोग अपनी लाइफ को कैसे नार्मल तरीके से जी रहे है। इसी के चलते लोग प्रर्दशन करते हुए दिख रहे है। यहां मैं यह जरुर पुछना चाहती हूं कि डेली लोग भुखमरी, बेराजगारी, डिप्रेशन जैसे कारणों से मरते है। ऐसे पूरी दुनिया में लोग मरते है सिर्फ हमारे देश में नही, तब क्या आप सब अपनी लाइफ को रोक देते है, क्या हमारा कर्तव्य शोक मनाना का ही है'। उनके द्वारा दिया हुआ यह बयान लोगों के बीच काफी विवादित हुआ था।

5. कमल हासन

जानिए 10 ऐसी बॉलीवुड हस्तियों के बारे में जो अपने बयानों की वजह से विवादों में आए

फिल्म निर्माता और अभिनेता कमल हासन को अपने द्वारा दिए हुए बयान से ट्रोल होना पड़ा। इन्होंने पुलवामा हमले पर बयान दिया था। उनका बयान यह था कि 'जब मैं एक मैगजीन 'मय्यम' चला रहा था तब मैंने कश्मीर के मसले पर और क्या अपेक्षित है इसके बारे में लिखा था। आज मुझे उस दिन पर अफसोस है क्योंकि मैंने अनुमान लगाया था कि एक दिन यही होने वाला है। ये दुर्भाग्यपूर्ण है, मुझे कुछ और होने का अनुमान लगाना चाहिए था। जनमत संग्रह करें और लोगों को बात करने दें... उन्होंने ये क्यों नहीं किया?' उनका यह बयान लोगों के बीच बेहद विवादित बयान बना गया था।

6. आमिर खान

जानिए 10 ऐसी बॉलीवुड हस्तियों के बारे में जो अपने बयानों की वजह से विवादों में आए

अभिनेता आमिर खान द्वारा अभिनेता शाहरुख खान को लेकर दिया हुआ बयान सोशल मीडिया पर बेहद सुर्खियों में बना हुआ था। एक शो के दौरान आमिर खान ने शाहरुख खान के लिए विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि “शाहरुख मेरे तलवे चाट रहा है और मैं हमेशा उसे बिस्कुट खिलाता हूं। इससे ज़्यादा मैं और क्या चाहूंगा?'। इसी के चलते आमिर खान ने इस बयान पर सफाई दी थी और कहा कि शाहरुख उनके पैट डॉग का नाम है।

7. करीना कपूर खान

जानिए 10 ऐसी बॉलीवुड हस्तियों के बारे में जो अपने बयानों की वजह से विवादों में आए

अकसर हम फिल्मी सितारों की फिल्मों से ज्यादा उनकी डेली लाइफ और अन्य सितारों के लिए उनकी राय को भी जानना पसंद करते है। इसी के चलते बॉलीवुड की बेबो कहीं जाने वाली करीना कपूर खान का अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के लिए बयान देना विवादित हो गया था। करीना ने प्रियंका के बारे में कहा था कि 'मुझे लगता है कि जब आपके पास वो चीज़ (नेशनल अवॉर्ड) नहीं है, तो आपके लिए अंगूर खट्टे हो जाते हैं। मैं और क्या कहूं?'।

8. कमाल आर खान

जानिए 10 ऐसी बॉलीवुड हस्तियों के बारे में जो अपने बयानों की वजह से विवादों में आए

एक्टर और बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट कमाल राशिद खान अक्सर अपने बयानों के कारण सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनें रहते है। उनका हाल ही में ट्विटर पर किया हुआ ट्विट विवादों का विषय बन गया था। इसी के साथ अभिनेता को लोगों द्वारा ट्रोल भी किया गया था। उन्होंने ट्वीट में लिखा था कि 'पहली सर्जिकल स्ट्राइक उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले जंगल में हुई और बीजेपी जीत गई। दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक चुनाव (लोकसभा) से पहले हुई, मोदी जी जीत जाएंगे।' उन्होंने आगे कहते हुए अगले ट्वीट में लिखा था - 'सरकार के मुताबिक हमारी सेना ने बालाकोट के जंगल में बने एक कैंप पर हमला किया, बहुत बढ़िया यह देखकर पाकिस्तान भी खुश होगा। जय हिंद'।

9. सोनाक्षी सिन्हा

जानिए 10 ऐसी बॉलीवुड हस्तियों के बारे में जो अपने बयानों की वजह से विवादों में आए

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी हाल ही में अपने द्वारा दिए गए बयान की वजह से जमकर ट्रोल हुई थी। अभिनेत्री ने ट्वीट में ट्रोलर्स को खुद पर और ज्यादा मीम्स बनाने के लिए कहा था, जो अभिनेत्री बहुत भारी पड़ा था। उन्होंने ने ट्वीट में लिखा की डियर जागे हुए ट्रोलर्स , मुझे पाइथागोरस थ्योरम, मर्चेंट ऑफ वेनिस, पीरियोडिक टेबल, क्रोनोलॉजी, मुगल शासन…और पता नहीं क्या-क्या याद नहीं है, अगर आपके पास कोई काम नहीं है और टाइम है तो प्लीज इन सब पर भी मीम्स बनाओ ना…क्योंकि मुझे मीम्स पसंद है। उनके इस बयान को बेहद ट्रोल किया गया था।

10. विवेक ओबेरॉय

जानिए 10 ऐसी बॉलीवुड हस्तियों के बारे में जो अपने बयानों की वजह से विवादों में आए

अभिनेता विवेक ओबेरॉय का सोशल मीडिया पर मीम शेयर करना लोगों के बीच विवादों का विषय बन गया। इसी के चलते विवेक को सोशल मीडिया पर बेहद ट्रोल होना पड़ा था। उन्होंने अपने इस मीम मे सलमान खान, विवेक ओबेरॉय और अभिषेक, आराध्या के साथ तीन तस्वीरें साझा की थी। पहली तस्वीर में ऐश्वर्या सलमान खान के साथ जिसमें 'ऑपनिंग पॉल' लिखा था। ऐश्वर्या की विवेक ओबेरॉय के साथ वाली तस्वीर पर 'एग्जिट पोल' और जबकि पति अभिषेक बच्चन और  बेटी आराध्या बच्चन के साथ ऐश्वर्या की तीसरी तस्वीर में 'रिजल्ट्स' लिखा था। उनकी इस तस्वीर को लोगों द्वारा बेहद आपत्ति जनक बताया गया था। इसी के चलते अभिनेता को ट्रोल होना पड़ा था।

आगे पढ़े- बॉलीवुड की दुनिया में 2019 के ये फ्रेश चेहरे जो 2020 में…

Latest Stories