/mayapuri/media/post_banners/6dd7dcd300cfeaa36bcf8b677c8f7b521087ccbe7cb643022ba89b868c270896.jpg)
एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा जिन्होंने अपने करियर की शुरूआत आमिर खान की फिल्म दंगल से की थी आज एक सफल अभिनेत्री हैं। उन्होंने दंगल के अलावा कई फिल्मों में काम किया है जैसे की लूडो, बधाई हो, पटाखा और सकुंतला देवी। आज सान्या का जन्मदिन है। वो अपना 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/2b44ceb092902b3fe82e247c5a99759e2f304b6b9e6ef361905458867ad540d9.jpg)
सान्या का जन्म दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई भी वही से पूरी की है जिसके बाद साल 2013 में वो मुंबई आ गई। सान्या एक trained ballet dancer है। वो सोशल मीडिया पर अक्सर अपने डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/a13fcf6ea126f18d3c26400fa5bc15fd31b298be72352db1a5d359e40f12b738.jpg)
वो कई प्रोजेक्ट में choreographer के रूप में काम कर चुकी हैं। साल 2013 में उन्होंने रियलिटी शो डांस इंडिया डांस में पार्टिसिपेट किया था। लेकिन आगे नहीं बढ़ पाई थी।
/mayapuri/media/post_attachments/2c2acf110eae347dd9856f10453afb0a6cf01d7a8b950987af8dae005b5dde74.jpg)
दंगल में उनके किरदार बबिता के लिए जब उनका सलेक्शन हुआ तो उससे पहले 10,000 लड़कियों को पहले ही रिजेक्ट किया गया था। जिसके बाद उनका सलेक्शन हुआ था।
आमिर खान के साथ फिल्म दंगल में काम करने के बाद सान्या उनके प्रोडक्शन हाउस में इंटर्न के तौर पर काम करती थी। वहां उन्होंने प्री प्रोडक्शन, पोस्ट प्रोडक्शन और कई अन्य काम सीखे जो फिल्मों के लिए इम्पोर्टेन्ट होता है।
/mayapuri/media/post_attachments/969bd515bc89c3a7a57cd562a961d3dd7c62e597adfb2ace54ec53b14b229c38.jpg)
फिल्म दंगल में गीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री फातिमा सना शेख उनकी बेस्ट फ्रांड बन गई। फिल्म में दोनो बहन के किरदार में नजर आ थी जिसके बाद दोनों के बीच का बोंड मजबूत हो गया। दोनों लंबे समय तक एक दूसरे की रूममेट भी रह चुकी हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/e05c8c31c48f502854cf60809269820c4fb1e5ff22e873bbd7f3e782a224d5b3.jpg)
सान्या के 28वें जन्मदिन के मौके पर Harry Potter फेम Daniel Radcliffe ने उन्हें बर्थडे विश किया है। दरअसल सान्या के एक फ्रांड ने Daniel को रिक्वेस्ट की वो एक वीडियो में सान्या को बर्थडे विश करें।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/31/cover-2665-2025-10-31-20-07-58.png)