YRF के Pathaan के बारे में हो रही चर्चा ने देश भर के ठप्प सिनेमाघरों में फूंकी नई जान

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
YRF के Pathaan के बारे में हो रही चर्चा ने देश भर के ठप्प सिनेमाघरों में फूंकी नई जान

फिल्म पठान, आदित्य चोपड़ा के महत्वाकांक्षी स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है और इसमें देश के सबसे बड़े सुपरस्टार शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम हैं. वाईआरएफ की एड्रेनालाईन पंपिंग फिल्म, पठान, 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ होने के लिए तैयार है और हमें पक्की खबर है कि इस फिल्म की अभूतपूर्व चर्चा के कारण कई ऐसे  सिनेमाघर, जो कोविड  के कारण बंद हो गए थे,  पठान के लिए फिर से खोले जा रहे हैं.

यश राज फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस द्वारा पठान के लिए अधिक से अधिक सिनेमाघरों को फिर से खोलने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में चौथी फिल्म है. महामारी के बाद, वाईआरएफ भारत के सबसे बड़े फिल्म स्टूडियो के रूप में सिनेमा के परिदृश्य कोविड से पहले के स्तर पर वापस लाने के लिए अपनी बड़ी भूमिका निभा रहा है. शाहरुख खान का सुपरस्टारडम और पठान के बारे में हो रही चर्चा  से सिनेमा व्यवसाय  के लिए एक नई सुबह की शुरुआत हो सकती है, जिसने  महामारी के दौरान बहुत कठिन समय देखा था.

ये हैं वे सिनेमाघर जो फिल्म पठान के साथ फिर से खुलने वाले हैं:

1) कोहिनूर सिनेमा, सूरतगढ़, राजस्थान.

2) जेम सिनेमा, जयपुर, राजस्थान.

3) गीता टॉकीज, हिंडौन, राजस्थान.

4) संगम सिनेमा, खंडेला, राजस्थान.

5) ड्रीमलाइट सिनेमा, सुजानगढ़, राजस्थान.

6) प्रकाश टॉकीज, नवलगढ़, राजस्थान.

7) जेआरसी मूवी पैलेस, फतेहपुर, राजस्थान.

8) ज्योति सिनेमा, इंदौर, मध्य प्रदेश.

9) कार्निवल आर मॉल, मुलुंड, मुंबई.

10) सिनेकमला पोंडा, गोवा.

11) प्रभात टॉकीज, गोंदिया, महाराष्ट्र.

12) लाजवंती टॉकीज, विश्रामपुर, छत्तीसगढ़.

13) प्रभात टॉकीज, बीना, मध्य प्रदेश.

14) एसजीएल हेरिटेज सिनेमा, अल्मोड़ा, उत्तराखंड.

15) ज्ञान सिनेमा, महमूदाबाद, उत्तर प्रदेश.

16) कार्निवल टीजीआईपी सिनेमा, नोएडा, उत्तर प्रदेश.

17) पीडीआर सिनेमा, वाराणसी, उत्तर प्रदेश.

18) एम सिनेमा, बिंदकी, उत्तर प्रदेश.

19) कविता सिनेमा, लोनी, उत्तर प्रदेश.

20) रामा सिनेमा, जौनपुर, उत्तर प्रदेश.

21) सिनेशाइन सिनेमा, छिबरामऊ, उत्तर प्रदेश.

22) जे.सी. पैलेस सिनेमा, बदायूं, उत्तर प्रदेश.

23) कपिल सिनेमा, मवाना, उत्तर प्रदेश.

24) मधुवन सिनेमा, डासना, उत्तर प्रदेश.

25) राजकरन सिनेमा, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश.

Latest Stories