/mayapuri/media/post_banners/fc5e62c89dd0fba60f915dfec1599432fe86f8f360612fc47091be4bb9f3fc14.jpg)
आखिरकार सलमान खान के फैंस का इंतजार खत्म हुआ। आज ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म 'रेस-3' रिलीज हो गई है। जिसके बाद फिल्म पर प्रतिक्रिया आना भी शुरू हो गई है। फिल्म फुल ऑन बॉलीवुड मसाला है। जिसमें एक्शन, डांस,रोमांस, थ्रिल सबकुछ है। जाने माने पत्रकार उमैर संधू ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पहला रिव्यू शेयर किया है। संधू के मुताबिक ये फिल्म सही तरीके से बनाई हुए एक मास एंटरटेनर मूवी है।
संधू ने ट्वीट में लिखा है कि पावर पैक्ड परफॉर्मेंस, टाइट स्टोरी और स्क्रीनप्ले और शानदार डायरेक्शन! ब्लॉकबस्टर। संधू ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताते हुए चार स्टार दिए हैं। यह फिल्म Race फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। Race 3 में सलमान खान बाइक से स्टंट करते नजर आ रहे हैं, गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं, तेज कार चलाते दिख रहे हैं और मुक्काबाजी करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा बॉबी देओल का रोल भी बेहद दमदार बताया जा रहा है। जिन लोगों ने फिल्म देखी है, उनका कहना है कि वह सलमान खान को टक्कर दे रहे हैं।
फिल्म में आखिरी तक समझ नहीं आएगा कि क्लाइमैक्स क्या है। फिल्म के इंटरवल से पहले भी कहानी में बड़ा ट्विस्ट है। सलमान खान और बॉबी देओल का शर्टलेस सीन फिल्म का हाईलाइट है। जैकलीन और डेजी फिल्म में ग्लैमरस तो लगी ही हैं। दोनों के रोल भी काफी दमदार बताए जा रहे हैं। वहीं अगर बात बॉबी देओल की करें, तो अपने कमबैक के लिए उन्होंने जान लगा दी है। उनकी मेहनत फिल्म में उनकी बॉडी और एक्टिंग में साफ दिखाई देती है।