/mayapuri/media/post_banners/e5653070cf1fb2f16d6bb8311579ad37ee3cf78ac9e3b63a1996e110b9cab7d1.jpg)
-शरद राय
निश्चय ही उसने सलमान से हाथ ही मिलाया होगा। उसकी प्रकृति है दंश मरना, मारा उसने, पर जहरीला नही था इसलिए जहर नही छोड़ा सिर्फ तीन दांत चुभोए। शायद कहना चाहता होगा-'हैप्पी बर्थ डे सलमान भाई इन एडवांस! सलमान के हाथों पर आई चुभन में एक संदेश था- 'हम उतने खतरनाक नहीं जितने तुम इंसान हमें सोचते हो!'
/mayapuri/media/post_attachments/5e7235308c96accef6d23b4e58b6749fdce81a62dbb2eb4aca0eb675e5a1e9bb.jpg)
सलमान खान का जन्मदिन(27 दिसम्बर) उनके चाहने वालों के लिए एक त्योहार की तरह होता है। पिछले कुछ साल से वह अपना जन्म दिन हो या निजी पार्टियां अपने मुम्बई के पास पनवेल स्थित फॉर्म हाउस 'अर्पिता' में मनाते हैं। अर्पिता फॉर्म हाउस जंगल के बीचमे है जहां रोड से पहुंचने में आधा घंटा लग जाता है। यहां पब्लिक की भीड़ से वह बचकर मनमानी मस्ती, हो- हल्ला कर पाते हैं। इस फॉर्म हाउस का नाम भी उनकी छोटी बहन अर्पिता के नाम पर रखा गया है। अर्पिता सलमान की सबसे चहेती बहन है जिसकी शादी अभिनेता आयुष शर्मा से हुई है। आयुष की हाल ही में रिलीज फ़िल्म रही है 'अंतिम:द फाइनल ट्रुथ'- जिसमे जीजा-साला दोनो की जोड़ी ने काम किया है।
/mayapuri/media/post_attachments/dde97f5c57587f76e89c38573743895dc9fd9c4e4eb6cdece861377f1abef4ee.jpg)
अपने इसी फॉर्म हाउस पर सलमान जन्मदिन मनाने के लिए पहले ही पहुंच गए थे। उनका परिवार, खास मेहमान, दोस्त भी पहुंचते हैं वहां, इसलिए साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है, वावजूद इसके सलमान की नज़रों में सांप दिखाई दे गया। अक्सर जैसा हम फिल्मों में देखते हैं हीरो सांप को उठाकर दूर फेंक दिया करते हैं, सलमान ने वही किया। वह एक छड़ी से सांप को उठाकर बाहर जंगल मे फेंकने की कोशिश किए तो उसने उनको हाथ मे काट लिया। अब उसने सुपर स्टार को काटा या हाथ मिलाया था यह तो ऊपरवाला जाने फिलहाल घर मे भगदड़ मच गई। सब घबरा गए। गार्ड्स तेजी से एक्शन में आगए। भाई को पास में पनवेल के कमोठे अस्पताल ले जाया गया।
/mayapuri/media/post_attachments/d119ef91570e1200cf35a53862e94b804ece0122795ebac23fb3f30eef936629.jpg)
डॉक्टर्स तुरंत एक्शन में आगए। सलमान को अलग कक्ष में रखकर तुरंत सांप काटने का उपचार शुरू कर दिया गया। उनके खून का सैम्पल लैब में निरीक्षण के लिए गया ताकि मालूम किया जा सके कि खून में जहर की मात्रा कितनी पहुंची है और क्लॉटिंग तो नही बन रहा। सबकी जान में जान तब आयी जब डॉक्टर ने कहा सांप जहरीला नही था। हालांकि जिस रंग का वो सांप था उसे वुल्फ सांप कहते हैं जो बिहार की झाड़ियों में मिलता है और जहरीला नही होता। हालांकि एक जहरीला सांप करैत इससे मिलता जुलता होता है जिसे इंडियन क्रेट कहते हैं, यह बहुत ज़हरीला हुआ करता है जिसके दंस मारने पर आदमी बचता नही।
/mayapuri/media/post_attachments/00089f3719233d996f0d2bddb41d2149592cb7880d9abbbb2b0e9abb73ab94ed.jpg)
सलमान को अस्पताल में सुबह तीन-सवा तीन बजे ले जाया गया था। जब किसी को सांप काटता है तो उस व्यक्ति को डॉक्टर छः घंटे ऑब्जर्वेशन में रहने की सलाह देते हैं। सलमान को डॉक्टरों ने छः घंटे अस्पताल में रोक कर रखा। लगभग 9 बजे उनको जाने की इजाजत दी गई। अब भाई स्वस्थ और पूर्ण स्वस्थ हैं। डॉक्टरों ने कहा है कि अपना जन्मदिन पूरी मस्ती के साथ माना सकते हैं। अब लोग समझें ना समझें, हम तो यही कहेंगे सांप भी भाई को जन्मदिन की बधाई देने आया था---
/mayapuri/media/post_attachments/2a086f6ec0e722bfe4d7b14b3b3a0115fe1c4fb1fa73a2d6e7b6719a1bf270ff.jpg)
हैप्पी बर्थ डे भाई!
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/12/19/cover-2672-2025-12-19-19-56-51.png)