Advertisment

सानिया मिर्जा पर बायोपिक बननी चाहिए- रोहित शेट्टी

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
सानिया मिर्जा पर बायोपिक बननी चाहिए- रोहित शेट्टी

एक अवॉर्ड शो में खुले तौर पर सानिया मिर्जा ने कहा था कि यदि उन पर कोई बायोपिक बनती है तो वो चाहेंगी कि उनकी सबसे अच्छी दोस्त परिणीति चोपड़ा उनका किरदार निभायें। यह सुनने के बाद, निर्देशक रोहित शेट्टी ने सानिया मिर्जा पर फिल्म बनाने की इच्छा जाहिर की है। उनकी इस इच्छा में अपनी बात जोड़ते हुए निर्देशक-निर्माता करण जौहर ने भी नये रियलिटी शो ‘इंडिया’ज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ के सेट पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यदि सानिया मिर्जा पर बायोपिक बनती है तो वह उसका कॉपीराइट लेना चाहेंगे।

देश के लिए खेलते रहना रोंगटे खड़े कर देता है

Advertisment

अपने कॅरियर के कुछ ही सालो में नंबर वन का स्थान हासिल कर देश में खलबली मचाने वाली सानिया मिर्जा ने देशभर की महिलाओं के सामने उदाहरण पेश किया है जिन पर खेल में कॅरियर ना बनाने के लिये दबाव डाला जाता था। इसके बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी के बाद भी वो चर्चाओं में आई थीं। लेकिन सारी अटकलों को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने देश के लिये खेलना जारी रखा। उनकी जिंदगी से प्रेरित रोहित कहते हैं, ‘‘सानिया मिर्जा पर बायोपिक बननी चाहिये। शादी के बाद भी भारत के लिये उनका देश के लिये खेलते रहना, मेरे रोंगटे खड़े कर देता है।’’

ये सुनकर ऐसा लगता है रोहित शेट्टी, करण जौहर और परिणीति चोपड़ा के लिये एक नई फिल्म इंतजार कर रही है। वाकई रोमांचक है ना!

Advertisment
Latest Stories