Advertisment

एक्टर अर्जुन कपूर समेत इन तीन लोगों को हुआ कोरोना

New Update
एक्टर अर्जुन कपूर समेत इन तीन लोगों को हुआ कोरोना

जहां देश में कोरोना के केस ना के बराबर आने लगे थे वहीं कोरोना एक बार फिर से अपने पैर पसारने लगा है।  कोरोना के केस एक बार फिर से बढ़ने लगे है। वहीं कोरोना अब बॉलीवुड में भी दस्तक दे चुका है। हाल ही में एक्ट्रेस करीना कपूर और अमृता अरोड़ा को कोरोना हुआ था। हालांकि इन एक्ट्रेस की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। इसी बीच अब कपूर खानदान के और चार लोग भी कोरोना की चपेट में आ गए है।

Advertisment

publive-image

आपको बता दें कि, बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर, उनकी बहन अंशुला, रिया कपूर और उनके पति करण बूलानी  को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया हैं। इन चारों स्टार्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं एक्टर अर्जुन कपूर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद अब एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का भी कोरोना टेस्ट किया जाएगा।  अर्जुन कपूर, रिया कपूर, अंशुला कपूर और करण बूलानी ने अपने आपको घर पर ही क्वारंटाइन किया हुआ हैं।

publive-image

साथ ही ये भी बता दें कि, बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर को एक बार फिर से कोरोना हुआ है। यानी बीते साल 2020 में भी दोनों भाई-बहनों को कोविड हुआ था। वहीं धीरे-धीरे अब कोरोना का प्रकोप एक बार फिर से बढ़ने लगा है। देशभर में कोरोना के केस आने लगे है जो कि खतरे की बात है।

Advertisment
Latest Stories