प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुई वायरल

author-image
By Pankaj Namdev
New Update
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुई वायरल

Bollywood Updates : प्रियंका चोपड़ा आई दिनों काफी सुर्खियों की वजह बनी हुई है। हाल ही में उनके अमेरिकी टेलीविजन शो ‘क्वांटिको’ में भारतीय मूल के लोगों को आतंकवादी दिखाए जाने पर उनके प्रशंसकों ने उनका काफी विरोध किया और प्रियंका चोपड़ा ने सभी भाइयों से माफी मांगी। परंतु इन गंभीर विवादों के बीच प्रियंका चोपड़ा एक और वजह से चर्चा में बनी हुई है।

और देखें: प्रियंका की ड्रेस को लेकर फैंस ने उड़ाया मजाक, मिल रहे हैं बुरे कमेंट्स

हॉलीवुड को लेकर सलमान ने मारा प्रियंका को ताना, तो देसी गर्ल ने दिया बिंदास जवाब

हाल ही में प्रियंका अपने कथित बॉयफ्रेंड निक जोनास के साथ हाथों में हाथ डाले नजर आई। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा निक जोनास के भाई केविन की शादी में निक के साथ उपस्थित हुई। प्रियंका चोपड़ा हमेशा की तरह काफी खूबसूरत नजर आ रही है वहीं दूसरी तरफ निक जोनास भी उनका काफी अच्छा साथ दे रहे हैं।

this-photo-of-priyanka-chopra-nick-jonas-got-viral-on-social-media प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास

दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, और प्रियंका के प्रशंसक निक जोनास के पारिवारिक कार्यक्रम में प्रियंका की उपस्थिति को उन दोनों के रिश्ते पर पुष्टि के रूप में मान रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एक साथ नजर आए हो।

this-photo-of-priyanka-chopra-nick-jonas-got-viral-on-social-media प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास

इससे पहले वह कई बार एक साथ डिनर करते नजर आ चुके हैं और साथ ही में मेट गाला पर भी एक साथ ही उपस्थित हुए थे। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का रिश्ता काफी सुर्खियां बटोर रहा है और इसका अहम कारण यह है कि निक जोनास प्रियंका चोपड़ा से उम्र में 10 साल छोटे हैं।

this-photo-of-priyanka-chopra-nick-jonas-got-viral-on-social-media प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास

प्रियंका चोपड़ा शादी के समारोह में निक जोनास के साथ काफी खुश नजर आई और वह निक के परिवार के साथ काफी घुल मिल गई। समय-समय पर वह सभी से बातें करते हुए नजर आ रही थी और साथ ही काफी मौकों पर खिलखिलाकर हंसती हुई भी नजर आई। इसमें कोई दो राय नहीं है कि प्रियंका और निक जोनास को साथ में नजर आने से कोई आपत्ति नहीं है।

Latest Stories