/mayapuri/media/post_banners/4f851cbe0c02129938cedc3e87f44be09c80568b2a3676173d31b37814e40688.jpg)
देश के जानें-मानें क्रिकेटर विराट कोहली का नाम इन दिनों भारतीय कप्तान के पद से हटाने के चलते काफी छाया हुआ है। जिस कारण सोशल मीडिया पर लोग विराट से ट्वीट कर ये सवाल भी कर रहे है कि, ऐसे क्या कारण रहा कि उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया। इसी बीच विराट कोहली के फैंस के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है। खबर ये है कि, विराट के एक ट्वीट को मोस्ट लाइक्ड ट्वीट का खिताब मिला है।
/mayapuri/media/post_attachments/c71ab8864b63c71bc06f60d68750121a60ab72caf9f9c32a4e3b16861b624d64.jpg)
आपको बता दें कि, साल 2021 में सेलेब्रिटी क्रिकेटर विराट कोहली के घर में बेटी वामिका ने जन्म लिया था। वहीं विराट ने इस बात की जानकारी फैंस को ट्वीट करके दी थी, जिससे विराट के फैंस का खुशी का ठिकाना नहीं था। विराट कोहली द्वारा किए गए इस ट्वीट को फैंस ने खूब लाइक किया है और प्यार दिया है, जिसके चलते यह ट्वीट इस साल का मोस्ट लाइक्ड ट्वीट बन गया है। साथ ही ट्विटर ने खुद ट्वीट करके इस बात का ऐलान किया है।
/mayapuri/media/post_attachments/2fb1db855d86395507fec2e3a2ad4ea6eca8e1a5760eb90600776d4fd11ea153.jpg)
वहीं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इसी साल बेटी के माता-पिता बनें है। इस कपल ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा। जो कि लोगों को भी खूब पसंद आया है। लेकिन विराट-अनुष्का की बेटी वामिका का चेहरा अभी तक सामने नहीं आया है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बेटी वामिका के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते है लेकिन, किसी भी तस्वीर में वामिका का चेहरा नहीं दिखाया जाता।
/mayapuri/media/post_attachments/f1d76eb20e100e6c52a1352d819085fddae983b752429b50ab0960f92069e1f7.jpg)
 Follow Us
                /mayapuri/media/media_files/2025/10/31/cover-2665-2025-10-31-20-07-58.png)