दुनियाभर की इतनी स्क्रींस पर रिलीज होकर ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ बनाएगी एक नया रिकॉर्ड

author-image
By Sangya Singh
New Update
दुनियाभर की इतनी स्क्रींस पर रिलीज होकर ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ बनाएगी एक नया रिकॉर्ड

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और सुपरस्टार आमिर ख़ान की फ़िल्म ‘ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान’ अब तक की सबसे बड़ी फ़िल्म हो सकती है। साल 2018 की मोस्ट अवेटेड फ़िल्म ‘ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान’ दिवाली के मौके़ पर 8 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। खबरों के मुताबिक, फ़िल्म की निर्माता कंपनी यशराज फ़िल्म्स बड़े पैमाने पर रिलीज़ की तैयारियां कर रही है।

भारत में 5000 से ज्यादा स्क्रींस पर होगी रिलीज

भारत में सिनेमा स्क्रींस की संख्या कंफ़र्म हो चुकी है, ओवरसीज़ में अभी इसकी योजना बनायी जा रही है। खबरें है कि, ‘ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान’ का रन टाइम यानि फ़िल्म की अवधि 2 घंटा 44 मिनट और 30 सेकंड है। भारत में फ़िल्म 5000 से ज्यादा स्क्रींस पर रिलीज़ की जाएगी, जिनमें से 4500 से कुछ अधिक स्क्रींस सिर्फ़ हिंदी भाषा के लिए होंगी, जबकि बाक़ी स्क्रींस तमिल और तेलुगू भाषा के लिए एलॉट की जा रही हैं।

दुनियाभर में 6000 से ज्यादा स्क्रींस पर होगी रिलीज

कुछ दिनों पहले ही आमिर और अमिताभ बच्चन ने तेलुगु और तमिल में भी फ़िल्म का वीडियो बनाकर प्रमोट किया है। कुछ ऐसी ही तैयारी ओवरसीज़ के लिए भी की जा रही है। हालांकि स्क्रींस की अंतिम संख्या अगले हफ़्ते ही पता चल पाएगी। यह विदेशों में अब तक की सबसे बड़ी भारतीय रिलीज़ फ़िल्म बन सकती है। कुल मिलाकर ‘ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान’ दुनियाभर में 6000 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज़ होने की संभावना जताई जा रही है।

तमिल और तेलुगू में भी होगी रिलीज

इससे पहले यशराज बैनर ने टाइगर ज़िंदा है को बड़े पैमाने पर रिलीज़ किया था। फ़िल्म को दुनियाभर में 5700 स्क्रींस पर उतारा गया था। भारत में फ़िल्म को 4600 स्क्रींस मिली थीं, जबकि ओवरसीज़ में 1100 स्क्रींस मिलीं। सलमान ख़ान की सुल्तान 5100 स्क्रींस और ट्यूबलाइट 5500 स्क्रींस पर रिलीज़ हुई थी। वहीं आमिर ख़ान की दंगल को 5300 स्क्रींस पर उतारा गया था।

फिल्म का बजट 200 करोड़ से ज्यादा

खबरों के मुताबिक ‘ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान’ का बजट 200 करोड़ से ज्यादा है। ख़बरें यह हैं कि ‘ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान’ के दर्शकों को ज़्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी, क्योंकि फ़िल्म के टिकटों के दाम बढ़ाए जाएंगे। ‘ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान’ को विजय कृष्ण आचार्य ने डायरेक्ट किया है। इस पीरियड फ़िल्म की कहानी ब्रिटिश हुकूमत के दौर की है।

पहली बार एक साथ नज़र आएंगे अमिताभ-आमिर

फिल्म में अमिताभ बच्चन एक फ्रीडम फाइटर के रोल में हैं, जिसने समंदर के ज़रिए ब्रिटिश हुक्मरानों की नाक में दम किया हुआ है। आमिर ख़ान एक ठग के रोल में है, जिसे ब्रिटिश अमिताभ को ख़त्म करने के लिए भेजते हैं। कटरीना कैफ़ और फ़ातिमा सना शेख़ फ़ीमेल लीड रोल्स में हैं। फ़िल्म में पानी के जहाज़ों पर लड़ाई के कई हैरतअंगेज़ मंज़र नज़र आने वाले हैं। अमिताभ और आमिर की यह पहली स्क्रीन प्रेज़ेंस है।

Latest Stories