क्या सच में हो गया है दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ का ब्रेकअप ?

author-image
By Sangya Singh
New Update
क्या सच में हो गया है दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ का ब्रेकअप ?

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का नाम हमेशा से सुर्खियों में रहा है। इन्होंने कभी खुलेआम तो अपने रिश्ते पर कुछ नहीं कहा, लेकिन इनके साथ दिखने की वजह से इनके अफेयर की खबरें हमेशा सुर्खियों में रहीं। वहीं, अब नई खबर है कि इनका ब्रेकअप हो चुका है। खबरों के मुताबिक, टाइगर और दिशा की राहें अब अलग हो चुकी हैं।

दोनों एक्टर्स से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया, 'पिछले कुछ दिनों में टाइगर और दिशा का रिलेशनशिप काफी मुश्किल दौर से गुजरा है। इसलिए दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। अब वह ऑफीशियली ब्रेकअप कर चुके हैं। रिश्ता खत्म करने का फैसला दोनों ने मिलकर लिया है। दोनों का फ्रेंड सर्कल एक ही है। इसलिए मिलना जुलना होता रहता है। लेकिन अब वह किसी रोमांटिक रिश्ते में नहीं हैं।'

बता दें, कि उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की। तो वह ब्रेकअप पर क्या बात करेंगे? अभी कुछ दिनों पहले ही टाइगर और दिशा एक रेस्त्रां के बाहर नजर आए थे। यहां टाइगर अपनी दोस्त दिशा को भीड़ से बचाते दिखे थे।

कुछ समय पहले दिशा शिवसेना के युवासेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे के साथ नजर आई थीं। तभी से लोग टाइगर और दिशा के ब्रेकअप के कयास लगाने लगे थे। सभी चाहते थे कि वह खुलकर अपने रिश्ते पर बात करें। लेकिन इससे पहले ही यहां ब्रेकअप की खबरों से सभी को हैरान कर दिया।

Latest Stories