दिशा पाटनी के साथ अपने रिश्ते के बारे में पहली बार बोले टाइगर श्रॉफ

author-image
By Pankaj Namdev
दिशा पाटनी के साथ अपने रिश्ते के बारे में पहली बार बोले टाइगर श्रॉफ
New Update

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर कई इवेंट्स में साथ ही पहुंचते हैं। अक्सर टाइगर और दिशा को लंच के लिए भी साथ में बाहर जाते देखा गया है। हालांकि, इस बारे में टाइगर और दिशा ने कभी खुलकर कुछ नहीं कहा। हाल ही में एक इंटरव्यू में टाइगर ने दिशा के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की।

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी हीरोपंती और बागी 2 जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। पहली फिल्म के बाद से ही टाइगर और दिशा अक्सर साथ में नजर आते हैं। फैन्स भी इस जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। टाइगर और दिशा हमेशा अपने रिलेशनशिप से इनकार करते रहे हैं और एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू में टाइगर से दिशा के साथ उनके रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया। इसके जवाब में टाइगर ने कहा कि वे दोनों अच्छे दोस्त हैं और इसलिए साथ में नजर आते हैं। टाइगर ने कहा कि दिशा उनकी अच्छी दोस्त हैं इसलिए वह उनके साथ कॉफी या डिनर पर साथ जाते हैं। इसके अलावा लोगों को जो समझना है समझें।

#Disha Patani #Tiger Shroff #Relationship
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe