/mayapuri/media/post_banners/c3ec9f10ed055b1ed80a194e18f439a9914a68f4e3f51d708e141d9cf048c5ea.jpg)
इन टिकटॉक यूज़र्स की फैन फोल्लोविंग किसी बॉलीवुड स्टार्स से कम नहीं है , सितारों के साथ भी बनाते है वीडियो
सोशल मीडिया आज ऐसा एक जरिया बन गया है जहां पर हर दिन कोई ना कोई तस्वीर या पोस्ट वायरल होता रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर किसी को भी रातों रात फर्श से अर्श तक पहुंचाया जा सकता है।हालाँकि वीडियो-शेयरिंग ऐप TikTok को शुरू में कई मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ मिलीं और इसे नीचे भी देखा गया, लेकिन अब यह ऐप अपनी एक्टिंग की प्रतिभा , फेम और पैसा कमाने के लिए एक अच्छे ऑप्शन के तौर पर सामने आया है। फैसल शेख, अवेज़ दरबार, समीक्षा सूद और कई अन्य कलाकारों जैसे कई सामान्य लोग इतने फेमस हो गए हैं कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी अपनी फिल्म और प्रोजेक्ट्स प्रमोट करने के लिए उनके साथ सहयोग करते है बल्कि इनके साथ टिकटॉक वीडियो में भी नज़र आते है। इन टिकटॉक स्टार्स की फैन फोल्लोविंग भी बॉलीवुड सितारों से कम नहीं है। आइए नज़र डालते हैं ऐसे ही टिकटॉक स्टार्स पर...
1. रियाज़ अली (Riyaz Ali)
/mayapuri/media/post_attachments/0db5771204771d9705414ad7f26908b9fa8a31edfcd5c779dc0afd2fec86536b.jpg)
Source - Wallmost
रियाज़ अली वीडियो-शेयरिंग ऐप पर 32.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ TikTok के सबसे कम उम्र के प्रभावितों(influencer)में से एक है। रियाज़ नेहा कक्कड़, सिद्धार्थ निगम, अनुष्का सेन और अवनीत कौर के साथ पहले ही म्यूजिक वीडियो में अभिनय कर चुके है। शिल्पा शेट्टी, अवनीत कौर से लेकर दीपिका पादुकोण तक के साथ इन्होने काम किया है।
2. फैज़ल शेख (Faisal Shaikh)
/mayapuri/media/post_attachments/fac9247c04ee0f3d72f3ab26764dc54984e99628c3fe688b0a75935371709955.jpg)
Source - Pinterest
फैज़ल शेख, को टिकटॉक पर उनके फैंस फ़ैसू के नाम से बुलाते है। इस ऐप पर फैज़ल शेख के 23.4 मिलियन फॉलोअर्स है। कुछ दिनों पहले ही किसी बवाल के कारण फैज़ल का वीडियो अकाउंट ससपेंड कर दिया गया था हालांकि, इससे उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आने दी और वे अपने अन्य दोस्तों के साथ वीडियो बनाते रहे। आलिया भट्ट, सना खान, ऐली अवराम और कई अन्य कलाकारों के साथ उन्होंने टिकटॉक वीडियो बनाया है।
3. अरिष्फा खान (Arishfa Khan)
/mayapuri/media/post_attachments/ab7ae69480f2a6cdeebab4a1bf2df5c8826e4ade70c054e6fc8f00de73e28fb0.jpg)
Source - Youtube
अरिष्फा खान ने टेलीविजन शो 'वीर की अरदास वीरा' से शुरुआत की। इस यंग टैलेंटेड अभिनेत्री के टिकटॉक पर 23.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उन्होंने फेमस पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के साथ भी वीडियो बनाया है।
4. अवेज़ दरबार (Awez Darbar)
/mayapuri/media/post_attachments/418572db48c0ce0f6b35ae253d5f6f87d983fe7ebf98f98c5090f30d35794053.jpg)
Source - Wallmost
अवेज़ दरबार के टिकटॉक पर 23.1 मिलियन फॉलोअर्स है और बॉलीवुड सेलेब्स के बीच भी वह काफी फेमस है। उर्वशी रौतेला, नोरा फतेही, नेहा कक्कड़ और दीपिका पादुकोण और सना खान के साथ कई वीडियो भी बना चुके है। अवेज़ कई म्यूजिक वीडियो में भी नज़र आए है।
5. जन्नत जुबैर (Jannat Zubair)
/mayapuri/media/post_attachments/9004507662009ebceb7467d0cb30629d931f8553ec6eba5676ae6dfe04674aa4.jpg)
Source - Youtube
जन्नत जुबैर ने टेलीविजन शो 'फुलवा' में एक बाल कलाकार के रूप में शुरुआत की थी। अब ये एक्ट्रेस अब टिक्टॉक पर अपने अभिनय का जलवा बिखेरती है और कई म्यूजिक वीडियो बना रही है। उन्होंने कई डिजिटल विज्ञापनों में भी अभिनय किया है।
6. समीक्षा सूद (Sameeksha Sud)
/mayapuri/media/post_attachments/f153ddc4e8e888c35dee3fa7fb9e1d36b00887fec50921bad591f01c7a594dc4.jpg)
Source - Pinterest
जब भी आप टिक्कॉक खोलते हैं, तो जो व्यक्ति अपनी क्यूटनेस के साथ खुशियाँ फैला रहा है, वह है समीक्षा सूद। समीक्षा के टिकटॉक पर 20.1 मिलियन फॉलोवर्स है। उनके फैंस की लिस्ट भी काफी बड़ी है।
7. आशिका भाटिया(Aashika Bhatia)
/mayapuri/media/post_attachments/52d79908004622d8257d520b1a79e48a9cbe3d90089e32a1baf9f0ba94e80584.jpg)
Source - Youtube
आशिका भाटिया ने कुछ टेलीविजन शो और फिल्म प्रेम रतन धन पायो में सलमान खान की सौतेली बहन की भूमिका भी नज़र आई थी। टिकटॉक पर उनकी 14.8 मिलियन की फॉलोवर्स है। वह ज्यादातर अपने बॉयफ्रेंड रोशन गुप्ता के साथ वीडियो बनाती है और हाल ही में अपने नए गाने के लिए असीम रियाज के साथ एक वीडियो बनाया है।
8. नगमा मिर्ज़कर(Nagma Mirajkar)
/mayapuri/media/post_attachments/e5e5ef7606ae8bdac6a7da4545b7b8a571cb64878aa685f14920b5cf99883214.jpg)
Source - Wallmost
नगमा मिर्ज़कर, अवेज़ दरबार की गर्लफ्रेंड है और उनके टिकटॉक में 13.0 मिलियन फॉलोवर्स है। उनके ज्यादातर वीडियो अज़ीज़ के साथ ही होते है।
9. हसनैन खान (Hasnain Khan)
/mayapuri/media/post_attachments/1f49fc876a2c3dcfb011f79b3cd21f61df912c17ccad835d00b0a79c31c04c5d.jpg)
Source - Pinterest
हसनैन खान फैज़ल शेख ग्रुप से ही है और 12.5 मिलियन फॉलोवर्स के साथ काफी पॉपुलर भी है।
ये भी पढ़ें– सैनिटाइजेशन को लेकर अमिताभ बच्चन ने शेयर किया वीडियो, बोले- क्या ऐसा हो सकता है ?
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/11/14/cover-2667-2025-11-14-19-08-39.png)