इटली में आज है दीपिका रणवीर का संगीत, हर्षदीप कौर करेंगी संगीत सेरेमनी में परफॉर्म

author-image
By Pankaj Namdev
New Update
इटली में आज है दीपिका रणवीर का संगीत, हर्षदीप कौर करेंगी संगीत सेरेमनी में परफॉर्म

रणवीर और दीपिका की सिंह की शादी के फंक्शन आज से शुरू हो गए है। खबर है कि इटली के लेक कोमो में आज दोनों की संगीत सेरेमनी होगी। जिसमें दोनों के परिवार वाले और करीबी दोस्त खूब धमाल करने वाले हैं। इसके अलावा दीपिका-रणवीर खुद भी एक शानदार परफॉर्मेंस देंगे। यही नहीं दीपवीर की संगीत सेरिमनी में बॉलिवुड सिंगर हर्षदीप कौर भी परफॉर्म करने वाली हैं और इसके लिए वह मिलान पहुंच चुकी हैं।  जिसे देखने के लिए फैंस भी बेसब्र हैं। बस एक दिन बाद यानी 14 नवंबर को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

मुंबई में एक शानदार रिसेप्शन रखा जाएगा

खबर के अनुसार, बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान भी इनकी शादी में शामिल हो सकते हैं। साथ ही संजय लीला भंसाली और फराह खान भी इनकी शादी के लिए इटली पहुंच सकते है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की रस्में सिंधी और साउथ इंडियन तरीके से होंगी। इसके लिए खासी तैयारियां की जा रही हैं। इटली में पारंपरिक रीति रिवाज के साथ शादी करने के बाद बेंगलुरू और मुंबई में एक शानदार रिसेप्शन रखा जाएगा।

उनके फैंस को यह इंतज़ार है की दीपिका और रणवीर आखिर शादी में क्या पहनने वाले है। तो हम आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर अपनी शादी में डिजाइनर सब्यसाची के आउटफिट पहनेगे। इस बात का सबूत खुद कपल के एयरपोर्ट पर मौजूद होने के वक्त मिला।

सब्यसाची द्वारा डिजाइन किए गए दुल्हन के कपड़ों को पहनना पसंद करेंगी

दरअसल एक रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है कि दीपिका और उनका परिवार सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किए गए कपड़े पहनेगा। कपल के आने से पहले, उनके कर्मचारियों ने सामान का एक बड़ा सेट लिया हुआ था। हवाई अड्डे पर कपल के कर्मचारियों के एक सदस्य को सब्यसाची बैग के साथ देखा गया था, इससे इस बात की पुष्टि होती है कि रणवीर और दीपिका सब्यसाची के कपड़े पहनने वाले हैं। यहां तक की नंदी पूजा के लिए, दीपिका ने सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया गया एक नारंगी रंग का सूट पहना था। दीपिका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह सब्यसाची द्वारा डिजाइन किए गए दुल्हन के कपड़ों को पहनना पसंद करेंगी।

कुछ दिन पहले संजय लीला भंसाली और फराह खान को दिया था शादी का कार्ड

इससे पहले खुद रणवीर और दीपिका अपनी शादी के कार्ड बांटते हुए नजर आए थे। डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान के घर दीपिका – रणवीर कार्ड देने पहुंचे थे। वहीं, डॉयरेक्टर संजय लीला भंसाली के घर के बाहर रणवीर-दीपिका को देखा गया था। मीडिया रिर्पोट की माने तो संजय लीला भंसाली के घर दोनों स्टार अपनी शादी का कार्ड देने पहुंचे थे।

वहीं, फराह खान के घर भी रणवीर दीपिका कार्ड देने गए थे। इस बात की जानकारी खुद फराह खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीर साझा करते हुए दी थी। जिसमें उन्होंने शादी के कार्ड में दे गई सारी बातों का ध्यान रखने की बात कहीं थी। भले ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कई सारे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हों लेकिन वो फिर भी अपनी शादी की हर रस्म एंज्वॉय करने में जुटे हुए हैं।

Latest Stories