/mayapuri/media/post_banners/ad7377ab5f67c39e81d829d711afc0c87df75dd95007ff0dcf9697f95175b149.jpg)
Tokyo Olympic 2020 में नीरज चोपड़ा ने जेवलीन थ्रो में गोल्ड जीतकर भारत का नाम रौशन किया है। 100 साल में जेवलीन थ्रो में पहली बार ओलंपिक मेडल जीतने वाले नीरज पहले एथिलिट हैं।
नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- “टोक्यो में हिस्ट्री बन गई। नीरज चोपड़ा ने जो अचीव किया है वो हमेशा याद रहेगा। यंग नीरज ने जो किया वो काबिले तारीफ है। उन्होंने इस खेल को पैशन के साथ खेला। नीरज को गोल्ड जीतने की बहुत बहुत बधाई। #Tokyo2020”
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर नीजर चोपड़ा की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- '
@neeraj____chopra और यह भारत के लिए गोल्ड। भारतीय के लिए गर्व का क्षण। इतिहास बन गया है नीरज चोपड़ा ने टोक्यो 2020 @olympics में टीम इंडिया के लिए एकमात्र स्वर्ण जीता। एथलेटिक्स में 121 वर्षों में यह भारत का पहला पदक है और 2008 के बाद से ओलंपिक में भारत का पहला स्वर्ण पदक है।'
नीरज की जीत पर पूरे देश भर में खुशी की लहर दौर गई। लोग ढोल बजाकर नाच गा रहे हैं।
नीरज चोपड़ा हरियाणा के पानीपत के रहने वाले हैं। 13 साल बाद किसी एथिलिट ने देश के लिए गोल्ड जीता है।
अबतक इंडिया ने टोकयो ओलंपिक में सात मेडल जीते हैं। एक गोल्ड, 2 सिलवर, 3 bronze अपने नाम किए हैं।