Top 15 बॉलीवुड सेलिब्रिटी जिनके इंस्ट्राग्राम पर हैं मिलियन फॉलोअर्स

author-image
By Hasmine saifi
New Update
Top 15 बॉलीवुड सेलिब्रिटी जिनके इंस्ट्राग्राम पर हैं मिलियन फॉलोअर्स

सोशल मीडिया माध्यमों में इंस्ट्राग्राम एक बेहद पॉपुलर माध्यम है। 2018 में इंस्टाग्राम पर 1बिलियन से भी ज्यादा एक्टिव यूजर्स थें, जिसमें 30 प्रतिशत से भी ज्यादा यूजर्स की एज 25 से 35 के बीच में थी। इससे पता चलता है कि इंस्टाग्राम पर ज्यादातर यूजर यंग जनरेशन के है। अगर इंस्टाग्राम की बात की जाए तो यह एक फोटो और वीडियो शेयरिंग ऐप है। दिलचस्प बात यह है कि बॉलीवुड की तमाम हस्तियां सोशल मीडिया के इस माध्यम यानि इंस्टाग्राम को बेहद यूज़ करती है और आए दिन अपनी डेली लाइफ से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो को इंस्ट्राग्राम पर शेयर करते रहते है।

भारत में इंस्टाग्राम के 71 मिलियन से भी ज्यादा एक्टिव यूजर्स है। तब मन में यह सवाल जरूर आता है कि कौन-से सेलिब्रिटी के इंस्ट्राग्राम पर  सबसे ज्यादा फॉलोअर्स है। आइए जानें इंडिया के टॉप 15 बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बारे में जिनके इंस्ट्राग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स है।

1. प्रियंका चोपड़ा जोनस (47.3M)

Top 15 बॉलीवुड सेलिब्रिटी जिनके इंस्ट्राग्राम पर हैं मिलियन फॉलोअर्स

प्रियंका चोपड़ा जोनस के  इंडिया में अभी तक 'सबसे ज्यादा इंस्ट्राग्राम फॉलोअर्स' है। करीबन 47.3 मिलियन यूजर्स प्रियंका को फॉलो करते है। प्रियंका चोपड़ा एक्ट्रेस के साथ सिंगर, फिल्म प्रोड्यूसर और सोशल आइकॉन भी है। 2000 में प्रियंका ने मिस व्लर्ड का खिताब आपने नाम किया था। प्रियंका बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में बेहद मशहूर है।

2. दीपिका पादुकोण (41.6M)

Top 15 बॉलीवुड सेलिब्रिटी जिनके इंस्ट्राग्राम पर हैं मिलियन फॉलोअर्स

दीपिका पादुकोण का नाम बॉलीवुड हस्तियों में 'सबसे ज्यादा इंस्ट्राग्राम फॉलोअर्स' के दूसरे नंबर पर आता है। दीपिका इंडिया की सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली एक्ट्रेस है। दीपिका को तीन बार फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड से समानित किया गया है। 2018 में दीपिका ने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह से शादी की। दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में आई फिल्म 'ओम शंति ओम' से की थी। दीपिका के अभी तक इंस्ट्रा पर 41 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है।

3. आलिया भट्ट (40.9M)

Top 15 बॉलीवुड सेलिब्रिटी जिनके इंस्ट्राग्राम पर हैं मिलियन फॉलोअर्स

बॉलीवुड हस्तियों में एक्ट्रेस और सिंगर आलिया भट्ट का नाम इंस्ट्राग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स में तीसरे नंबर पर आता है। आलिया के इस्ट्रा पर 40 मिलियन से भी अधिक फॉलोअर्स है। आलिया ने बॉलीवुड में करियर की शुरुआत 2010 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से’ की थी, जो बॉक्स ऑफिस बेहद हिट रही थी। आलिया ने 1999 में आई फिल्म ‘सघर्ष’ में चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर भी काम किया था।

4. श्रद्धा कपूर (37.7M)

Top 15 बॉलीवुड सेलिब्रिटी जिनके इंस्ट्राग्राम पर हैं मिलियन फॉलोअर्स

बॉलीवुड हस्तियों में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का नाम इंस्ट्रा पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स की लिस्ट में चौथे नंबर पर आता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रद्धा कपूर अभिनेता शाक्ति कपूर की बेटी है। श्रद्धा अभिनेत्री के होने के साथ सिंगर भी है। इस समय श्रद्धा के लगभग 37.7 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘साहो’ में श्रद्धा की एक्टिंग की बेहद तारीफ की गई है। श्रद्धा सबसे ज्यादा इंस्ट्रा पर वीडियों और इमेज शेयर करती है।

5. जैकलिन फर्नांडीस (35.3)

Top 15 बॉलीवुड सेलिब्रिटी जिनके इंस्ट्राग्राम पर हैं मिलियन फॉलोअर्स

जैकलिन फर्नांडीस श्रीलंकाई और भारतीय अभिनेत्री है, इसी के साथ वह मॉडल भी है। 2006 में वह मिस यूनिवर्स श्रीलंका पेजेंट की विनर बनी थी। 2009 में जैकलिन ने फिल्म ‘अलादीन’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, तभी से ही उनके इंडिया में बेहद फैंस हो गए। इंडियान फैंस के लिए जैकलीन उनका दिल भी जानी जाती है। बॉलीवुड हस्तियों में जैकलीन का नाम इंस्ट्राग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स में 5 वें नंबर पर आता है। उनके इंस्ट्रा पर 35.3 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स है।

6. अक्षय कुमार (34.5M)

Top 15 बॉलीवुड सेलिब्रिटी जिनके इंस्ट्राग्राम पर हैं मिलियन फॉलोअर्स

बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले कुमार जिनकी जिस तरह फैंस फोलोविंग लम्बी है। उसी तरह उनके इंस्ट्रा पर फॉलोअर्स की भी लाइन लम्बी है। अक्षय  के अभी तक इंस्ट्रा पर 34.5 से भी ज्यादा फॉलोअर्स है। बॉलीवुड हास्तियों में इंस्ट्राग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स में उनका नाम 6 नंबर पर आता है। अक्षय हमेशा इस्ट्रा अकाउंट पर अपनी फिटनेस और डेली लाइफ की तस्वीरें और वीडियों को शेयर करते रहते है।

7. अनुष्का शर्मा (31.1M)

Top 15 बॉलीवुड सेलिब्रिटी जिनके इंस्ट्राग्राम पर हैं मिलियन फॉलोअर्स

अनुष्का शर्मा अभिनेत्री होने के साथ फिल्म निर्माता

 भी है और टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली की पत्नी भी है। बॉलीवुड हास्तियों में इंस्ट्रा पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स में उनका नाम 7 वें नंबर पर आता है। उनके इंस्ट्रा पर 31.1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है।

8. कैटरीना कैफ (30.4M)

Top 15 बॉलीवुड सेलिब्रिटी जिनके इंस्ट्राग्राम पर हैं मिलियन फॉलोअर्स

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और अपनी फिटनेस के लिए बेहद लोकप्रिय कैटरीना कैफ भी इंस्ट्राग्राम पर 30.4 मिलियन फॉलोअर्स है। कैटरीना भी अपने लाइफ से जुड़ी फोटो और फिल्मी दुनिया से जुड़ी खबरें अकसर इंस्ट्रा पर शेयर करती रहती है।

9. सनी लियोनी (29.4M)

Top 15 बॉलीवुड सेलिब्रिटी जिनके इंस्ट्राग्राम पर हैं मिलियन फॉलोअर्स

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के भी इंस्ट्राग्राम पर फॉलोअर्स की लिस्ट भी काफी लम्बी है। सनी का भी इस लिस्ट में नाम 9 वें नंबर पर आता है। उनके अभी तक 29.3 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स है। सनी सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते है।

10. रणवीर सिंह  (28.5M)

Top 15 बॉलीवुड सेलिब्रिटी जिनके इंस्ट्राग्राम पर हैं मिलियन फॉलोअर्स

एक्टर रणवीर सिंह जो अपने अजीबों-खरीब ड्रेसिंग स्टाइल के लिए जाने जाते है। वो भी कैसे इंस्ट्राग्राम पर पीछे कैसे रह सकते है। इस्ट्राग्राम पर रणवीर सिंह का नाम बॉलीवुड हस्तियों में 10 वें नंबर पर आता है। उनके लगभग 28.5 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स है।

11. सलमान खान (28.3M)

Top 15 बॉलीवुड सेलिब्रिटी जिनके इंस्ट्राग्राम पर हैं मिलियन फॉलोअर्स

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के अगर इंस्ट्रा फॉलोअर्स की बात की जाए तो उनके अभी तक 28.3 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स है। सलमान एक्टर के साथ सिंगर, प्रोड्यूसर, टेलीविजन पर्सनालिटी के तौर पर भी जानें जाते है। इनका इंस्ट्रा पर बॉलीवुड हस्तियों में नाम 11 वें स्थान पर आता है।

12. दिशा पाटनी (28.1M)

Top 15 बॉलीवुड सेलिब्रिटी जिनके इंस्ट्राग्राम पर हैं मिलियन फॉलोअर्स

दिशा पाटनी इंडियन एक्ट्रेस है। दिशा बॉलीवुड स्पोर्ट फिल्म ‘एम एस धोनी’ में अहम भूमिका में नजर आई थी। फिल्म ‘बागी 3’ में भी दिशा पाटनी नजर आई थी। वह जैकी चैन के साथ फिल्म 'कून फू योगा' में भी अभिनय कर चुकी है। दिशा पाटनी के भी इंस्ट्रा पर फॉलोअर्स कम नही है। उनका भी नाम इस लिस्ट में 12 वें नंबर पर आता है।  दिशा के अभी तक 28.1 मिलियन से भी ज्यादा इंस्ट्रा पर फॉलोअर्स है।

13.कृति सैनन (27.6M)

Top 15 बॉलीवुड सेलिब्रिटी जिनके इंस्ट्राग्राम पर हैं मिलियन फॉलोअर्स

कृति सैनन बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल के तौर पर जानी जाती है। उनका नाम भी इस लिस्ट में 13 वें स्थान पर आता है।  कृति के इंस्ट्राग्राम पर अभी तक 27.6 मिलियन फॉलोअर्स है। उन्होंने ने 2014 में आई फिल्म हीरोपंति से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

14. वरुण धवन (24.3M)

Top 15 बॉलीवुड सेलिब्रिटी जिनके इंस्ट्राग्राम पर हैं मिलियन फॉलोअर्स

वरुण धवन का नाम इस लिस्ट में 14 वें स्थान पर आता है। वरुण के भी इंस्ट्राग्राम पर 23.9 मिलियन फॉलोअर्स है। वरुण का नाम सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टरों में शुमार किया जाता है।

15. परिणीति चोपड़ा (23.9M)

Top 15 बॉलीवुड सेलिब्रिटी जिनके इंस्ट्राग्राम पर हैं मिलियन फॉलोअर्स

इस लिस्ट में सबसे अंतिम में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का नाम आता है। बॉलीवुड हस्तियों मे इंस्ट्रा पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स में उनका नाम 15वें स्थान पर है। परिणीति के अभी तक 23.9 मिलियन से भी ज्यादा इंस्ट्राग्राम पर फॉसोअर्स है।

आगे पढ़े- जानिए क्या है परिणीति चोपड़ा को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के एंबेसडर पद से हटाए जाने…

Latest Stories