/mayapuri/media/post_banners/79ecf4eaddcd949bd2a1df1f1600ee7b8a8d81ef9617afb755f6ea85be2e9cc2.jpg)
परम मॉं विंध्यवासिनी फिल्म्स कृत हिन्दी फ़िल्म "अनोखी -दि जर्नी ऑफ ए वुमन " का ट्रेलर पिछले दिनों ओशिवरा (अंधेरी प), मुम्बई स्थित व्यंजन वेंक्वेट हॉल में लॉन्च किया गया. इस अवसर पर फिल्म के नायक राहुल राय('आशिकी' फेम), पुष्पा वर्मा, संगीतकार अमन श्लोक, कोरियोग्राफर पप्पू खन्ना, एडिटर गोविंद दुबे, वितरक अजीत आर्केटि, निर्माता बी.बी.के. सिन्हा, निर्देशक संजय कुमार सिन्हा, प्रचारक समरजीत एवं समस्त टीम के साथ अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति ने इस भव्य कार्यक्रम को बेहद सफल बनाया.
/mayapuri/media/post_attachments/053d3c5bff120f763e6ffef02787afee51edd9a6caa5fcb559605ae72341cf74.jpg)
निर्माता बी.बी.के. सिन्हा ने बताया कि यह फिल्म आगामी 23 दिसंबर,2022 को बिहार, झारखंड व मुम्बई में एक साथ रिलीज़ की जाएगी. इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार हैं- राहुल रॉय, कल्पना शाह, कशिश दुग्गल,ज़रीना वहाब, राजू खेर, पुष्पा वर्मा, किशु राहुल, प्रिया अमारया, मनीष चतुर्वेदी,पूजा वर्मा, ओम कपूर, प्रिया सिन्हा, मा.अभिनव व बेबी पूजा. निर्माता बी.बी.के.सिन्हा ने इस इस फ़िल्म का कॉन्सेप्ट व कहानी स्वयं लिखी है. निर्देशक संजय कुमार सिन्हा,स्क्रीन- प्ले व संवाद लेखक जितेंद्र सुमन हैं. आर्ट मुकेश सिन्हा, गीतकार नवाब आरजू, फरीद साबरी और कुकू प्रकाश.संगीतकार अमन श्लोक, कोरियोग्राफर पप्पू खन्ना,कैमरामैन शानू सिन्हा.
/mayapuri/media/post_attachments/be52e5b02c58745a4826c51f25b1dd39b05bca89232357d085f0a49fb825c0e7.jpg)
इस फ़िल्म में एक नारी के त्याग और बलिदान को दिखाया गया है.यह एक अलग ही तरह की कहानी है जो दर्शाती है कि एक सौतेली माँ भी आखिर माँ ही होती है,जो अपने बच्चों की खुशी के लिए अपनी जान तक दाँव पर लगा देती है. यह एक संदेश प्रधान, मनोरंजक व पूर्ण पारिवारिक फ़िल्म है,जिसे दर्शक बहुत पसंद करेंगे.
/mayapuri/media/post_attachments/1ea9d45eb642cc3ee70bcfcef8088e77d36bd3257fdbd8474a80cd13aea079a0.jpg)
click here watch trailer
-माधुरी राय
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/11/14/cover-2667-2025-11-14-19-08-39.png)