Advertisment

Photos: शादी के 8 साल बाद पापा बने टीवी ऐक्टर बरुन सोबती, घर आई नन्ही परी

author-image
By Sangya Singh
New Update
Photos: शादी के 8 साल बाद पापा बने टीवी ऐक्टर बरुन सोबती, घर आई नन्ही परी

पॉप्युलर टीवी सीरियल ‘इस प्यार को क्या नाम दूं?’ के एक्टर बरुण सोबती शादी के 8 साल बाद पिता बन गए हैं। बरुण सोबती की वाइफ पश्मीन मनचंदा ने पिछले दिनों बेटी को जन्म दिया है। बरुण ने अब इस खबर को कन्फर्म किया है।

खबरों के मुताबिक, बरुण की बेटी का जन्म 28 जून को हुआ। उन्होंने अपनी बेटी का नाम सिफत रखा है। इसका मतलब है 'गुण'। बरुण ने कहा कि पिता बनने की खुशी को वह शब्दों में बयान नहीं कर सकते हैं।

बता दें कि बरुण और पश्मीन ने साल 2010 में शादी की थी। टीवी सीरियल के अलावा बरुण कुछ फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। बरुण को 2013 में ब्रिटिश मैग्जीन ईस्टर्न ऑय ने उन्हें एशिया का तीसरा सबसे सेक्सी आदमी चुना था।

बरुण सोबती अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात नहीं करते हैं। ऐसे में वाइफ पश्मीन की प्रेग्नेंसी का खुलासा गोद भराई की फोटोज से हुआ था। इन फोटोज को उनकी दोस्त और टीवी एक्ट्रेस साई देवधर ने शेयर किया था।

बरुण और पश्मीन की लव स्टोरी स्कूल से शुरू हुई थी। पश्मीन गर्ल्स स्कूल में पढ़ती थी, लेकिन 9वीं क्लास में उन्होंने दूसरे स्कूल में एडमिशन लिया था। इसी स्कूल में उनकी और बरुण की पहली मुलाकात हुई थी।

पश्मीन को इंप्रेस करने के लिए बरुण कविता लिखा करते थे। कुछ वक्त बाद पश्मीन ऑस्ट्रेलिया चली गई थी। इस दौरान दोनों लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहे थे।बरुण ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के एक रेस्त्रां में उन्होंने पश्मीन को शादी के लिए प्रपोज किया था।

#iss pyar ko kya naam dun #Barun Sobti #T.v Actor
Advertisment
Latest Stories