टीवी एक्टर करण ओबेरॉय रेप के आरोप में गिरफ्तार, वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल By Sangya Singh 05 May 2019 | एडिट 05 May 2019 22:00 IST in ताजा खबर New Update मशहूर टीवी एक्टर करण ओबेरॉय के मुंबई पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। करण पर एक महिला ने आप लगाते हुए बताया कि साल 2016 में दोनों की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। तभी दोनों में दोस्ती हुई। धीरे-धीरे बातचीत आगे बढ़ी और फिर करण ने महिला को अपने फ्लैट पर बुलाया और उसके साथ रेप करके वीडियो बनाया। इसके बाद से ही करण लगातार महिला को ब्लैकमेल कर रहे हैं। आपको बता दें कि कऱम ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने सबसे पहले महेश भट्ट के डायरेक्शन में बने पॉप्युलर टीवी शो स्वाभिमान से टीवी इंडस्ट्री में एंट्री की थी। इसके बाद वो टीवी सीरियल दो दिशाएं में नज़र आए। साल 2001 में करण एक जाने माने म्यूजिक बैंड का हिस्सा भी बने। जिसका नाम था बैंड ऑफ बॉयज। इस बैंड ने की म्यूजिक वीडियो रिलीज़ किए। इतना ही नहीं, इसके बाद एकता कपूर के जाने माने शो जस्सी जैसी कोई नहीं में भी करण ने काम किया। इस दौरान टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह के साथ उनके अफेयर की भी खबरें सामने आईं। कुछ महीनों तक दोनों के बीच अफेयर चला लेकिन कुछ वक्त बाद दोनों एक दूसरे से इलग हो गए। करण ने अंताक्षरी में बतौर होस्ट काम किया। #Mumbai Police #Mona Singh #Tv Actor Karan Oberoi हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें अब सदस्यता लें यह भी पढ़ें Latest Stories Read the Next Article