Advertisment

सोनाक्षी सिन्हा के घर पूछताछ करने पहुंची यूपी पुलिस, लाखों की धोखाधड़ी का लगा था आरोप

author-image
By Sangya Singh
New Update
सोनाक्षी सिन्हा के घर पूछताछ करने पहुंची यूपी पुलिस, लाखों की धोखाधड़ी का लगा था आरोप

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अन दिनों अपनी अपकमिग फिल्म खानदानी शफाखाना के अलावा एक और वजह से खबरों में आ गईं हैं। दरअसल, सोनाक्षी को 13 सितंबर 2018 को एक स्टेज शो में परफॉर्म करना था। सोनाक्षी पर आरोप है कि उन्हें 24 लाख रूपए भी दिए गए थे, लेकिन सोनाक्षी इवेंट में नहीं पहुंची। इसके बाद उन पर धोखाधड़ी की मामला उत्तर प्रदेश में दर्ज कराया गया।

Advertisment

अब मोरादाबाद पुलिस इस केस के सिलसिले में सोनाक्षी सिन्हा से पूछताछ करने मुंबई पहुंची है। मोरादाबाद की टीम ने इस मामले में जुहू पुलिस स्टेशन की मदद लेने का फैसला किया है। जब पुलिसवाले सोनाक्षी के घर पहुंचे तो वे वहां मौजूद नहीं थी इसलिए पुलिस वाले वापस लौट आए। मोरादाबाद पुलिस की टीम अब भी मुंबई में सोनाक्षी सिन्हा के बयान के इंतजार में है।

खबर है कि ये टीम एक बार फिर सोनाक्षी से मिलने जा सकती है। हालांकि सोनाक्षी सिन्हा के मैनेजमेंट का कहना है कि एक्ट्रेस के खिलाफ लगाए गए सभी आरोप गलत हैं और ये सब उनकी छवि को खराब करने के लिए किया जा रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा फिल्म ‘कलंक’ में नजर आई थी। इसके अलावा सोनाक्षी फिल्म ‘खानदानी शफाखाना’ में काफी अलग किरदार में नज़र आने वाली हैं।

Advertisment
Latest Stories