Advertisment

रिलीज़ हुआ फिल्म कलंक का दूसरा गाना 'फर्स्ट क्लास' गाने में दिखी वरुण और कियारा की केमिस्ट्री

author-image
By Pankaj Namdev
New Update
रिलीज़ हुआ फिल्म कलंक का दूसरा गाना 'फर्स्ट क्लास' गाने में दिखी वरुण और कियारा की केमिस्ट्री

कुछ दिन पहले ही फिल्म कलंक का पहला गाना 'घर मोरे परदेसिया' रिलीज हुआ था। जिसमें आलिया भट्ट और माधुरी दीक्षित की जुगलबंदी दिखीं। अब इसका दूसरा गाना 'फर्स्ट क्लास' रिलीज हो गया है। इस गाने में वरुण धवन के साथ कियारा आडवाणी नजर आ रही हैं। वह इसमें कैमियो करती हुई दिख रही हैं। हाल ही में रिलीज हुए इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Advertisment

वरुण धवन का 'फर्स्ट क्लास' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह एक डांस नंबर है, जिसमें वरुण और कियारा थिरकते हुए दिख रहे हैं। इस गाने की शुरुआत आलिया और आदित्य रॉय कपूर के कैरेक्टर्स की शादी से होती है। सॉन्ग के आखिर में माधुरी दीक्षित मुस्कुराती हुईं नजर आ रही हैं। इसे मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह और नीति मोहन ने गाया है। 'फर्स्ट क्लास' को प्रीतम ने कंपोज किया है और इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखे हैं। इस पैपी सॉन्ग को रेमो डिसूजा ने कोरियोग्राफ किया है।

Advertisment
Latest Stories