क्या दिसंबर में होगी वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी ? By Sangya Singh 22 May 2019 | एडिट 22 May 2019 22:00 IST in ताजा खबर New Update बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल की शादी को लेकर काफी दिन से खबरें आ रही हैं। अब दोनों की शादी को लेकर एक नई खबर सामने आई है। बताया जा रहा कि वरुण धवन और नताशा दलाल इस दिसंबर की सर्दियों में शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। यह कपल डेस्टिनेशन वेडिंग का भी प्लान कर रहा है, इसके लिए परिवार वाले गोवा के बारे में प्लान कर रहे हैं। खबर के मुताबिक धवन फैमिली इस साल के अंत में एक ग्रैंड वेडिंग प्लान कर रहा है। वरुण और नताशा के परिवारों ने दिसंबर की एक तारीख फाइनल की है। ये एक डेस्टिनेशन वेडिंग होगी। वरुण और नताशा गोवा में बीच वेडिंग कर सकते हैं। खबर के मुताबिक, शादी में परिवार के सदस्य और करीबी शामिल होंगे। आपको बता दें कि वरुण धवन-नताशा दलाल एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। इन दोनों को अक्सर कई दफा दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। फिल्म इंडस्ट्री की पार्टीज और इवेंट्स में भी दोनों को साथ देखा जाता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन को अप्रैल के महीने में रिलीज हुई फिल्म 'कलंक' में देखा गया था। फिल्म में आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त जैसे सितारे भी अहम भूमिका में थे। बता दें, अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब रही थी। #Varun Dhawan #Natasha Dalal हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें अब सदस्यता लें यह भी पढ़ें Latest Stories Read the Next Article