Advertisment

वरुण धवन बने चाचू, घर में आई 'लिटिल एंजिल'

author-image
By Sangya Singh
New Update
वरुण धवन बने चाचू, घर में आई 'लिटिल एंजिल'

बॉलीवुड ऐक्टर वरुण धवन के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। वरुण धवन चाचा बन गए हैं। खबर है कि उनके बड़े भाई डायरेक्टर रोहित धवन की पत्नी जान्ह्वी देसाई ने एक बेटी को जन्म दिया है। लेकिन धवन फैमिली की ओर से अब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

आपको बता दें, धवन फैमिली में एक लिटिल एंजिल की एंट्री हो गई है, जिसे लेकर पूरा धवन परिवार खुशियां मना रहा है और फैमिली के लोग एक बड़ी पार्टी का भी प्लान कर रहे हैं। इससे पहले जान्ह्वी की बेबी शावर पार्टी भी हुई थी जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए थे।

इतना ही नहीं, वरुण धवन को उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ भाई रोहित और जान्ह्वी के साथ एक डिनर पार्टी में भी देखा गया था। बता दें, कि डायरेक्टर रोहित धवन और जानवी की साल 2012 में गोवा में शादी हुई थी। ये उनका पहला बच्चा है। रोहित ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म देसी ब्वॉय्ज से बतौर डायरेक्टर की थी।

Advertisment
Latest Stories