/mayapuri/media/post_banners/1f523593c076a003d2cd8363232fefe3488a9cf92f9fe1c98fc4d24791cce05e.jpg)
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपनी फिल्मों और अपने स्टाइल के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते है। वह काफी समय से अपनी कॉलेज फ्रेंड नताशा दलाल को डेट कर रहे है। दोनों की तस्वीरें एक साथ सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। दोनों एक दुसरे के घर पर पार्टी फंकशन और साथ वेकेशन एंजॉय करते हुए देखे जाता है।
कल नताशा दलाल का बर्थ-डे था। नताशा ने अपना बर्थ-डे वरुण और अपनी परिवार वालो के साथ सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई है। वीडियो में नताशा वरुण अपनी फैमिली और दोस्त के साथ बर्थ-डे मनाती नजर आ रही है नताशा के आस-पास सभी लोग बर्थ-डे गाना गाते नजर आ रहे हैं। इस पार्टी में दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला है। वीडियों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फैंस को दोनों की जोडी बहुड पसंद है।
बता दें कि कुछ समय पहले ही दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में सभी को बताया है। खबरों के मुताबिक वरुण धवन और नताशा दलाल इस साल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मगर वरुण ने इन खबरों से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा इस साल उनके पास बहुत काम है जिसकी वजह से वह इस साल शादी नहीं करेंगे।