वरुण धवन ने उतारी अनुष्का शर्मा की नकल, शेयर किया वीडियो

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
वरुण धवन ने उतारी अनुष्का शर्मा की नकल, शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा दोनों इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सूई- धागा के प्रमोशन में बिजी है।

इंस्टाग्राम अकाउंट  पर शेयर की

फिल्म का प्रमोशन करते हुए वरूण ने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट  पर शेयर की हैं। तस्वीर में उनके साथ अनुष्का शर्मा भी नजर आ रही हैं  इस तस्वीर में वरुण साड़ी पहने नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने महिलाओं की तरह सिर पर पल्लू डाला हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा- 'किसने बेहतर पहनी है? ममता या मौजी?'

रिलीज हुआ फिल्म सूई- धागा का ट्रेलर

फिल्म की बात करें तो हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म सूई- धागा का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद भी आ रहा हैं। फिल्म में अनुष्का और वरुण दोनों ही लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में अनुष्का, वरुण की पत्नीका किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म इसी साल गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होगी। इस  फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया कर रहे हैं।

Latest Stories