/mayapuri/media/post_banners/4911bfd892c2e803a46df416092633ef52b616aed2696a51b7b0ed63873b13f0.jpg)
बॉलीवुड ऐक्टर वरुण धवन इन दिनों लंदन में अपनी नई फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर वरुण की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वो गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ लंदन की सड़कों पर हैंगआउट करते हुए नजर आ रहे हैं।
इस फोटो में वरुण और नताशा ओवरकोट में नजर आ रहे हैं और दोनों रोमाटिंक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, काफी समय से बॉलीवुड में ये खबर है कि वरुण अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से इस साल के आखिर तक शादी कर सकते हैं। बता दें कि वरुण की बॉलीवुड में एंट्री से पहले ही नताशा उनके साथ हैं।
हर बड़े इवेंट में दोनों ज्यादातर साथ ही नजर आते हैं। पहले तो वरुण नताशा के साथ अपने रिश्ते को छुपाते थे। लेकिन अब वो खुलेआम अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आते हैं। फिल्मों की शूटिंग के कारण यह दोनों शादी की डेट फाइनल नहीं कर पा रहे है। वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी का निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे है।
वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की ये फिल्म डांस बेस्ड होगी। स्ट्रीट डांसर 3 डी के अलावा , करण जौहर की फिल्म कलंक में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनकी जोड़ी फिर से एक बार आलिया भट्ट के साथ बनेगी। साथ ही सलमान खान की मोस्टअवेटेड फिल्म भारत में भी वरुण धवन कैमियो रोल निभाते हुए दर्शकों को नजर आएंगे।