Advertisment

‘तापसी’ की वजह से परेशान हुई वरूण की गर्लफ्रेंड नताशा

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
‘तापसी’ की वजह से परेशान हुई वरूण की गर्लफ्रेंड नताशा

वरूण धवन की गर्लफ्रेंड नताशा दलाल को तापसी और वरूण की दोस्ती रास नहीं आ रही है। नताशा को तापसी और वरूण के साथ काम करने से दिक्कत हो रही है। सोर्स के मुताबिक नताशा ने वरूण को तापसी से दूरी बनाने की हिदायत तक दे डाली है। दरअसल वरूण और तापसी ‘जुडवा 2’ में साथ नज़र आनेवाले हैं। फैंस को दोनों की सिज़लिंग केमेस्ट्री खूब पसंद आ रही है। इससे पहले नताशा ने वरूण को आलिया से भी दूरी बनाने को कहा था। ऑन स्क्रीन वरूण और आलिया की क्यूट केमेस्ट्री ऑडियंस काफी पसंद करती है।publive-image

Advertisment

आलिया-वरुण काम नही करेंगे

वरूण की गर्लफ्रेंड की वजह से आलिया-वरूण आगे फिल्मों में साथ नज़र नहीं आयेंगे। अपने रिलेशनशिप के बारे में बातें करते हुए वरूण ने बताया था ‘हम इस बारें में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं। जो होना होगा हो जायेगा।‘ आपको बता दें कि वरूण की गर्लफ्रेंड कोई मूवी स्टार नहीं हैं। वेल फैंस को आलिया-वरूण तो साथ नहीं दिखेंगे, पर अब तापसी-वरूण की सिज़लिंग जोड़ी भी नज़र नहीं आयेगी।

Advertisment
Latest Stories