लोगों पर चला गर्लगैंग का जादू, 4 दिन में 'वीरे दी वेंडिग' ने किया रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन

author-image
By Sangya Singh
New Update
लोगों पर चला गर्लगैंग का जादू, 4 दिन में 'वीरे दी वेंडिग' ने किया रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन

बॉलीवुड की गर्लगैंग यानी करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया का जादू लोगों पर जोर शोर से चल रहा है। फिल्म के रिलीज होने का लोग जितनी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वो असर फिल्म के रिलीज होने के बाद साफ नजर आ रहा है। जी हां, अपने पहले दिन में ही फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली। पहले दिन बेहतरीन कलेक्शन की वजह से करीना कपूर की कमबैक फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' साल 2018 की टॉप 5 ओपनर फिल्म की लिस्ट में शामिल हो चुकी है।

आपको बता दें, फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 10.70 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं शनिवार को फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपए की कमाई की। रविवार को फिल्म ने 13.57 करोड़ की कमाई की। इस हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन हो गया है- 36.52 करोड़ रुपए। ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट से फिल्म के आंकड़े जारी कर ये जानकारी दी। साथ ही फिल्म की तारीफ भी की।

आपको बता दें, करीना, सोनम, स्वरा और शिखा की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' 1 जून को रिलीज हुई थी। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म अपने पहले दिन धमाकेदार कलेक्शन के बाद अपने ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन के आंकड़े जारी होने पर कोई खास कमाल दिखा पाएगी।

Latest Stories