फिल्मफेयर की शाम प्रियंका की फिल्म 'वेंटीलेटर' के नाम

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
फिल्मफेयर की शाम प्रियंका की फिल्म 'वेंटीलेटर' के नाम

हाल ही में, हुए मराठी फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा की मराठी फिल्म वेंटीलेटर को 5 फिल्मफेयर पुरस्कार हासिल हुए। प्रियंका चोपड़ा के पर्पल पेबल पिक्चर्स इस प्रोडक्शन हाऊस की फिल्म वेंटीलेटर को डॉ. मधु चोपडा ने प्रोड्यूस किया हैं। और राजेश मापुरस्कर ने निर्देशित किया हैं।

पिछले साल नवंबर में इस फिल्म की दिल-छूने वाली परिवारिक कहानी को दर्शकों ने काफी सराहा। साथ ही, इस फिल्म पर कई पुरस्कारों की बरसात हुई। और अब प्रतिष्ठित फिल्मफेय़र पुरस्कार में फिल्म वेंटीलेटर को पांच मह्त्वपूर्ण पुरस्कार मिलें हैं। सर्वश्रेष्ठ डेब्यु निर्देशक राजेश मापुस्कर, सर्वश्रेष्ठ एडिटिंग - रामेश्वर भगत, बेस्ट साउंड डिजाइनिंग - संजय मौर्य और एलविन रेगो, सर्वश्रेष्ठ मूल कहानी - राजेश मापुस्कर और सर्वश्रेष्ठ पटकथा - राजेश मपसुकर आदी पुरस्कारों से फिल्म को नवाजा गया।

इस पारिवारिक मनोरंजक फिल्म वेंटीलेटर में आशुतोष गोवारिकर और बोमन इरानी के साथ मराठी थिएटर औऱ सिने जगत के कई दिग्गज कलाकार शामिल हैं। पारिवारिक मूल्यों, रीति रिवाजों, परंपराओं, भावनाओं और भारतीय संस्कारों के बारें में यह फिल्म हैं।

डॉ. मधु चोपडा कहती हैं, “ मैं फिल्मफेयर की पूरी टीम की आभारी हुँ, की, उन्होंने लाखों लोगों के दिल को छूने वाली फिल्म वेंटीलेटर को पुरस्करों से नवाजा। दर्शकों ने भी इस फिल्म को सराहा। मैं उनका भी आभार व्यक्त करती हूँ। यह फिल्म हमारे दिल के करीब हैं।'

प्रियंका चोपडा कहती हैं, “वेंटीलेटर को मिले 5 फिल्मफेयर पुरस्कारों से मैं काफी खुश हूँ। हम पर्पल पेबल पिक्चर्स मे जो फिल्में करतें हैं, वह लोगों को काफी पसंद आती हैं। सर्वश्रेष्ठ मूल कहानी, सर्वश्रेष्ठ पटकथा और सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशन इन तीन पुरस्कारों से नवाजे गयें, फिल्ममेकर राजेश मापुस्कर को बहुत बधाईयाँ देती हूँ। उनके साथ साथ, रामेश्वर भगत को सर्वश्रेष्ठ एडिटिंग और संजय मौर्य और एलविन रेगो को बेस्ट साउंड डिजाइनिंग का पुरस्कार मिलने से मैं खुश हूँ। और उन्हें ढेर सारी बधाईयाँ देना चाहती हूँ। मुझे मेरी पूरी टीम पर गर्व हैं।“

मैगिज पिक्चर्स के सहयोग से, पर्पल पेबल पिक्चर्स के निर्माण में बनी, और जी स्टूडियोज की प्रस्तुती रहीं, निर्देशक राजेश मापुस्कर की फिल्म वेंटिलेटर 4 नवंबर 2016 को रिलीज हुई थी।

Latest Stories