Advertisment

इस वजह से एक दूसरे के नहीं हो सकते प्रभास-अनुष्का

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
इस वजह से एक दूसरे के नहीं हो सकते प्रभास-अनुष्का

‘बाहुबली 2’ में लोगों को प्रभास और अनुष्का शेट्टी की जोड़ी खूब पसंद आई थी। हर कोई यह चाहता था कि ये जोड़ी ऑनस्क्रीन के अलावा ऑफस्क्रीन भी नजर आए। दोनों एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। लेकिन शायद प्रभास के परिवार को उन दोनों का ये रिश्ता पसंद नहीं है। खबरों के मुताबिक, प्रभास के परिवार वाले कभी अनुष्का शेट्टी या किसी ऐसी लड़की को अपनी बहू के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे, जिसे प्रभास खुद अपने लिए पसंद करेंगे।

Advertisment

आपको बता दें, प्रभास एक सकुंचित सोच वाले परिवार से हैं। जहां कभी किसी के प्रेम संबंध को स्वीकार नहीं किया जाता। इस वजह से प्रभास और अनुष्का शेट्टी के बीच प्यार के रिश्ते को भी परिवार वाले कभी स्वीकार नहीं करेंगे। सभी जानते हैं कि प्रभास और अनुष्का के बीच कितनी गहरी दोस्ती है। वो दोनों खुद भी कभी ये नहीं चाहेंगे कि उनकी दोस्ती का रिश्ता और आगे बढ़े, क्योंकि वो दोनों जानते हैं कि इस रिश्ते का कोई भविष्य नहीं है।

प्रभास के एक फैमिली फ्रेंड ने बताया कि, प्रभास का परिवार कभी इस रिश्ते को स्वीकार नहीं करेगा। प्रभास खुद भी कभी अपने पिता और चाचा के फैसले के खिलाफ नहीं जाना चाहेंगे। इस वजह से प्रभास अपने परिवार की पसंद से अरेंज्ड मैरिज ही करेंगे।

Advertisment
Latest Stories