/mayapuri/media/post_banners/eca2a0d127ad3e57b225966970734e5a1a3f5099c8f41fb1fb1fedf5942d10e9.jpg)
मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में एडमिड हुए दिग्गज अभिनेता Dilip Kumar को अस्पताल में एडमिड होने के दो दिन बाद छुट्टी दे दी गई। अभिनेता की पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने इस खबर की जानकारी दी। इससे पहले यह बताया गया था कि दिलीप कुमार को शुक्रवार को उनके नियमित रेगुलर चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया था।
कुछ समय पहले ही Dilip Kumar ने कोरोना महामारी के बीच सभी की भलाई के लिए प्रार्थना करते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था- 'हर किसी के लिए प्रार्थना कर रहा हूँ।'
बता दें कि Dilip Kumar कोहिनूर, मुग़ल-ए-आज़म, शक्ति, राम और श्याम जैसी क्लासिक फिल्मों में अपने प्रदर्शन के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। दिलीप कुमार को आखिरी बार 1998 में फिल्म 'किला' में देखा गया था। अभिनय जगत में उनकी शुरुआत 1944 में 'ज्वार भाटा' के माध्यम से हुई थी।
दिलीप कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री के प्रमुख अभिनेताओं में से एक हैं। उन्हें एक भारतीय अभिनेता द्वारा अधिक से अधिक पुरस्कार जीतने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज किया गया है।